Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • डीएम ने तीर्थपुरोहितों के साथ यात्रा को लेकर की बैठक
  • रुद्रप्रयाग

डीएम ने तीर्थपुरोहितों के साथ यात्रा को लेकर की बैठक

RNS INDIA NEWS 01/03/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी ने केदारनाथ के तीर्थपुरोहितों के साथ बैठक की। साथ ही यात्रा के सफल संचालन के लिए तीर्थपुरोहितों से सहयोग मांगा। कहा कि यात्रा में तीर्थ पुरोहितों की अहम भूमिका है।
कलक्ट्रेट में तीर्थपुरोहितों की बैठक के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ धाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए तीर्थ पुरोहितों का अहम रोल है। इसके लिए उन्होंने यात्रा की सफलता के लिए जिला प्रशासन की ओर से जो भी तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जा रही हैं उसमें सभी से सहयोग की अपेक्षा की है ताकि केदारनाथ धाम में दर्शन करने आने वाले तीर्थ यात्रियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी एवं असुविधा न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा की सफलता के लिए इस बार शासन द्वारा दर्शन करने वाले यात्रियों का पंजीकरण करना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को टोकन व्यवस्था के आधार पर दर्शन कराए जाएंगे। टोकन प्राप्त करने के लिए काउंटर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में विशिष्ट राज्य अतिथियों एवं गणमान्यों के लिए दर्शन कराने के लिए प्रोटोकॉल अधिकारी एवं मंदिर समिति की ओर से नोडल अधिकारी नामित होंगे, जिनके माध्यम से उन्हें दर्शन कराए जाएंगे। कहा कि तीर्थ पुरोहितों के विशिष्ट जनों के लिए दर्शन के लिए केदार सभा के लेटर पैड के अनुसार ही दर्शन की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाए। यहां संचालित होने वाले होटल, ढाबों में सभी सामग्री के रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य, खाद्य सामग्री ढुलान व्यवस्था, विद्युत, पेयजल अलाव जलाने की व्यवस्था, मंदिर प्रांगण में साफ-सफाई, शौचालय, बैरिकेटिंग, जूते-चप्पल के नियत स्थान एवं काउंटर लगाए जाने आदि व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने तीर्थ पुरोहितों को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा जो भी समस्याएं एवं सुझाव बताए गए हैं उन पर जरूरी कार्रवाई की जाएगी। तीर्थपुरोहितों ने आपदा से प्रभावित तीर्थ पुरोहितों के लिए आवासीय उचित टैंट व्यवस्था के साथ ही केदार सभा के लिए आफिस निर्माण की मांग की।तीर्थ पुरोहितों द्वारा बताया गया कि केदारनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कार्मिकों को उचित प्रशिक्षण देते हुए सभी के साथ मित्र पुलिस जैसा व्यवहार करने की अपेक्षा की गई। बैठक में अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी केदारनाथ योगेंद्र सिंह के साथ ही केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, पूर्व अध्यक्ष किशन बगवाड़ी, श्रीनिवास पोस्ती, महामंत्री राजेंद्र तिवारी, सदस्य संतोष त्रिवेदी, धीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, विष्णुकांत कुर्मांचली, अंकित सेमवाल, पंकज शुक्ला, भारत भूषण आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रामलीला मैदान में छह मार्च को होगा होलिका दहन
Next: केमिकल वाला पानी डालने को लेकर विवाद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऐना गांव में युवक की धारदार हथियार से हत्या, बचाने पहुंचीं दो महिलाएं भी गंभीर घायल
  • राशिफल 11 जुलाई
  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.