Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • डीएम डा. सौरभ की मिशन शतक पहल को सराहा
  • टिहरी

डीएम डा. सौरभ की मिशन शतक पहल को सराहा

RNS INDIA NEWS 21/02/2023
rns featured image new

नई टिहरी। राजकीय शिक्षक संघ सहित छात्रों ने डीएम डा सौरभ गहरवार की अभिनव मिशन शतक को सराहा है। कहा कि मिशन शतक से गरीब बच्चों को इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की निशुल्क तैयारी का लाभ मिलेगा। डीएम डा. सौरभ गहरवार ने जनपद टिहरी गढ़वाल में सरकारी स्कूलों के विज्ञान वर्ग के 12 वीं के छात्रों के लिए मिशन शतक की अभिनव पहल की है। जिसमें स्कूली छात्रों का टेस्ट लेकर 100 छात्रों का चयन किया गया है। जिन्हें प्रतिष्ठित संस्थानों की मदद से मेडिकल और इंजीनियरिंग की कोचिंग निशुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलबर सिंह रावत और महामंत्री बुद्धि प्रसाद भट्ट ने इस पहल का स्वागत किया। कहा कि डीएम गहरवार की इस पहल से उन गरीब छात्र-छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा। जो महंगी कोचिंग नहीं ले पाते हैं या फिर कोचिंग के बिना डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना ही भूल जाते हैं। ऐसे छात्रों को अपने सपने पूरे करने का मौका मिलेगा।
मिशन शतक में चयनित जीआईसी हिंसरियाखाल कीर्तिनगर की मनीषा और लंबगांव जीआईसी पल्लवी काफी खुश है। इनका कहना है कि मिशन शतक में डीएम डा. सौरभ की पहल से स्थान मिला है। उन्हें कोचिंग निशुल्क मिलने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अभी से गाइडेंस मिलेगी। जिसका लाभ उन्हें अवश्य होगा। डीएम की इस पहल को उन्होंने बहुत अच्छा बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्सर पुलिस ने 5 घंटे में किया चोर को ट्रैक्टर ट्रॉली सहित गिरफ्तार
Next: हाईस्कूल-इंटर परीक्षाओं के लिए बोर्ड तैयार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.