Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में अब तक कोरोना ने ली चार लाख से ज्यादा की जान
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में अब तक कोरोना ने ली चार लाख से ज्यादा की जान

RNS INDIA NEWS 02/07/2021
Corona

24 घंटे में 46,617 नए मामले, 853 मरीजों की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में लगातार उचार-चढ़ाव जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस के 46,617 नए मामले सामने आए और इसी दौरान 853 मरीजों ने इस खतरनाक वायरस के आगे दम तोड़ा है। यह राहत की बात है कि देश में कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य होने वालों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है और वहीं सक्रीय मरीजों की संख्या में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं अब तक कोरोना चार लाख लोगों को अपन काल का ग्रास बना चुका है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक दिन कोविड-19 के 46,617 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,04,58,251 हो गई। वहीं मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97 प्रतिशत के पार चली गई है। वहीं देश में संक्रमण से 853 और लोगों की मौत के बाद, इस महामारी की वजह से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,00,312 हो गई है। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी कम होकर 5,09,637 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.67 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.01 प्रतिशत हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 13,620 की कमी आई है। संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 50वें दिन भी संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। अभी तक कुल 2,95,48,302 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.31 प्रतिशत है। देश में एक्टिव केसों की संख्या में लगातार गिरावट जारी है और यह आंकड़ा अब 509637 आ पहुंचा है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से 59,384 लोग रिकवर हुए हैं। इस तरह से अब तक कोरोना वायरस से 2,95,48,302 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अब तक  34,00,76,232 टीकाकरण हो चुका है।  कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की संख्या पर गौर करें तो रिकवरी रेट बढ़कर 97.1 फीसदी हो गया है। वहीं, साप्ताहिक प़जिटिविटी रेट 2.57 पर है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक मौतें
आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में जिन 853 लोगों की मौत हुई, उनमें से महाराष्ट्र के 252 लोग, केरल के 124 लोग, तमिलनाडु के 102 लोग और कर्नाटक के 94 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक संक्रमण से कुल 4,00,312 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,22,197 लोग, कर्नाटक के 35,134 लोग, तमिलनाडु के 32,721 लोग, दिल्ली के 24,981 लोग, उत्तर प्रदेश के 22,601 लोग, पश्चिम बंगाल के 17,735 लोग और पंजाब के 16,072 लोग थे।

ऐसे कहर बढऩे के बाद ढलान पर आया कोरोना
देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार
Next: अमूल ने डेढ़ साल में पहली बार दूध के दाम बढ़ाए

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.