Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश की 2400 जांच प्रयोगशालाओं में भारत में जांच की संख्या बढक़र 21.15 करोड़ हुई
  • राष्ट्रीय

देश की 2400 जांच प्रयोगशालाओं में भारत में जांच की संख्या बढक़र 21.15 करोड़ हुई

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
default featured image

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आरएनएस)। भारत ने कोविड-19 की संचयी जांच संख्या में रिकोर्ड बनाया है। भारत में कोविड जांच संख्या 21.15 करोड़ (21,15,51,746) को पार कर गई है। पिछले 24 घंटों में 6,20,216 जांच की गई।
पूरे देश में जांच संरचना को प्रगतिशील रूप से बढ़ाने के कारण भारत में इतनी बढ़ी संख्या में जांच हुई है। भारत में 2393 जांच प्रयोगशालाएं हैं, जिसमें 1,220 सरकारी प्रयोगशालाएं तथा 1,173 निजी प्रयोगशालाएं हैं, जिससे दैनिक जांच क्षमता काफी अधिक बढ़ी है।
भारत का संचयी राष्ट्रीय पॉजिटिविटी दर 5.20 प्रतिशत है।
प्रतिदिन प्रति मिलियन जांच किए जाने वाले लाभार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में आज प्रति मिलियन जांच संख्या 1,53,298.4 है। 22 फरवरी, 2021 को सुबह आठ बजे तक टीकाकरण कवरेज 1,11,16,854 रहा और टीकाकरण के 2,32,317 सत्र आयोजित किए गए। इनमें 63,97,849 एचसीडब्ल्यू (पहला डोज़), 9,67,852 एचसीडब्ल्यू (दूसरा डोज) तथा 37,51,153 एफएलडब्ल्यू (पहला डोज) शामिल हैं।
पहला डोज लेने के बाद 28 दिन की अवधि पूरी करने वाले लाभार्थियों के लिए कोविड-19 टीके का दूसरा डोज 13 फरवरी, 2021 से देना प्रारंभ हुआ। एफएलडब्ल्यू का टीकाकरण 02 फरवरी, 2021 को शुरू हुआ।
टीकाकरण अभियान के 37वें दिन (21 फरवरी, 2021), टीके के 31,681 डोज दिए गए। इसमें से 24,471 लाभार्थियों को पहले डोज (एचसीडब्ल्यू तथा एफएलडब्ल्यू) के लिए 1,429 सत्रों में टीके लगाए गए और 7,210 एचसीडब्ल्यू ने टीके का दूसरा डोज लिये। टीके के कुल 1,11,16,854 डोज में से 1,01,49,002 (एचसीडब्ल्यू तथा एफएलडब्ल्यू) को पहला डोज तथा कुल 9,67,852 एचसीडब्ल्यू का दूसरा डोज दिया गया। 60.17 प्रतिशत कुल टीके का डोज सात राज्यों में केन्द्रित रहा। अकेले कर्नाटक में 11.8 प्रतिशत (1,14,043 डोज) आज ठीक होने के मामले में भारत की संचयी संख्या 1.06 करोड़ (1,06,99,410) रही। ठीक होने की दर 97.22 प्रतिशत रही। ठीक होने के मामले सक्रिय मामलों से बढक़र 1,05,49,355 (71.3 गुणा) हो गए।
पिछले 24 घंटों में 9,695 रोगी ठीक हुए और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
ठीक हुए 80.86 प्रतिशत मामले पांच राज्यों में केन्द्रित रहे। केरल में 4,345 ठीक होने के नए मामलों के साथ एक दिन में सबसे अधिक संख्या में लोग ठीक हुए। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 2,417 तथा तमिलनाडु में 460 लोग ठीक हुए।
देश का सक्रिय केस लोड आज 1.50 लाख (1,50,055) है। वर्तमान में सक्रिय केस लोड में भारत के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.36 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में 14,199 नए दैनिक मामले रिकोर्ड किए गए।
पिछले 24 घंटों में सात राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया। यह राज्य हैं- उत्तराखंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेलीतथा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
86.3 प्रतिशत नए मामले पांच राज्यों से आए हैं।
महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नया मामला 6,971 रहा। केरल में 4,070 नए मामले तथा तमिलनाडु में 452 नए मामले दर्ज किए गए।
पिछले 24 घंटों में 19 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मृत्यु नहीं हुई है। ये राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश हैं- हरियाणा, आंध्र प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, गोआ, चंडीगढ़, असम, मणिपुर, सिक्किम, लक्षद्वीप, त्रिपुरा, नगालैंड, लद्दाख, मेघालय, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह।
पिछले 24 घंटों में 83 व्यक्तियों की मृत्यु हुई।
78.31 प्रतिशत मृत्यु के नए मामले पांच राज्यों में पाए गए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 35 लोग मरे तथा केरल में 15 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वायुसेना प्रमुख चार दिवसीय बांग्लादेश दौरे पर
Next: राशिफल 23 फरवरी

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.