Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून तहसील का हाल देखिए, बिल नहीं भरने पर कट गई बिजली
  • देहरादून

देहरादून तहसील का हाल देखिए, बिल नहीं भरने पर कट गई बिजली

RNS INDIA NEWS 14/07/2022
default featured image

देहरादून। बिजली बिल नहीं भरने पर गुरुवार को राजधानी की तहसील की बिजली कट गई। बिजली कटने की सूचना अफसरों तक पहुंची तो आनन-फानन में बिजली विभाग के अफसरों को फोन किया गया। इसके दो घंटे बाद बिजली वापस जोड़ी गई। इस दौरान तहसील में कामकाज ठप रहा।
तहसील का कई महीनों का बिजली का बिल जमा नहीं किया गया है। यह पांच लाख रुपये के करीब है। काफी दिनों से बिजली विभाग बिल देने के तहसील में पत्र भेजा रहा था। इसके बावजूद तहसील की तरफ से बिजली का बिल जमा नहीं कराया गया। बिजली विभाग की टीम तहसील परिसर पहुंची। यहां लाइन से जा रही तहसील की बिजली सप्लाई काट दी। लाइट जाने पर यहां के कर्मचारियों ने आसपास के कार्यालयों में पता किया तो वहां बिजली चालू थी। इसके बाद पता लगा कि तहसील की बिजली कट गई है। बिजली विभाग से संपर्क किया तो सूचना मिली कि बिल नहीं भरने पर यह कार्रवाई की गई। इसके बाद तहसीलदार सदर ने बिजली विभाग के एसडीओ को फोन किया। उन्होंने तहसील वापस बिजली जोड़ने को कहा। तब तहसील की बिजली चालू हो पाई।

डेढ़ साल से खराब है जनरेटर
सदर तहसील जिस भवन में चलता है, उसकी स्थिति तो खस्ताहाल नजर आती है। अंदर तहसील के हाल भी इससे सुधरे नहीं है। तहसील में बिजली सप्लाई बाधित होने पर बिजली चालू करने के लिए लगाया गया जनरेटर करीब डेढ़ साल से खराब पड़ा हुआ है। यहां बिजली जाते ही अधेरा पसर जाता है। कंप्यूटर से यहां खाता-खतौनी की नकल निकालकर दी जाती है। यह काम भी बिजली जाने पर बाधित हो जाता है।

ट्रेजरी से लगी है आपत्ति
बीते मार्च महीने में तहसील ओर के बिजली बिल भुगतान के लिए ट्रेजरी को बिल भेजा गया। तहसीलदार ने बताया कि इस पर वहां से आपत्ति लग गई। तब से बिजली का बिल जमा नहीं होने के कारण बिल ज्यादा हो गया।
बिजली विभाग ने बुधवार को तहसील की बिजली काट दी थी। जल्द बिल निस्तारण की बात कहकर इसे दोबारा चालू करा दिया गया।
– सोहन सिंह रांगड़, तहसीदार सदर

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पाटी में बारात ले जा रही बोलेरो खाई में गिरी, दो घायल
Next: छात्रवृत्ति घोटाले में संलिप्त दो साल से फरार संस्थान संचालक गिरफ्तार, 15 हजार रुपये का था ईनाम

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.