
रुड़की। गांव डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 24 नामजद और 30 अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर तमंचा व धारदार हथियार लहराते हुए मारपीट, लूटपाट, तोड़फोड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 16 अप्रैल को डाडा जलालपुर गांव में शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें जमकर ईंट पत्थर बरसाए गए और आगजनी हुई थी। संघर्ष के दौरान कई लोग चोटिल भी हुए थे। साथ ही अलग-अलग कई मुकदमे दर्ज किए गए थे। गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। मुकीम की तहरीर के आधार पर दीपक कुमार, विशाल कुमार, रोबिन, सोनू, अमन, राजवीर उर्फ कल्लू, अनुज कुमार, गुरमीत, विकास कुमार, राजू कश्यप, दीपक कुमार, आशीष शर्मा, नवनीत, योगेंद्र उर्फ पोपिन, आशु, राजीव, ओमपाल, सुनील कुमार, अनित उर्फ नोनू, परवीन कुमार, शुभम, अंकित, चंद्रपाल, प्रमोद व 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि नामजद 24 व 30 अन्य अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

