Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कोविड केयर सेंटर में अव्यवस्थाओं से भडक़े संक्रमित, किया हंगामा
  • ऊधम सिंह नगर

कोविड केयर सेंटर में अव्यवस्थाओं से भडक़े संक्रमित, किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/08/2020
default featured image

रुद्रपुर। पंतनगर विवि के छात्रावास में बने कोविड केयर सेंटर में भोजन नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा किया। बाद में किसी तरह सभी के लिये खाने की व्यवस्था कर लोगों को शांत किया गया। पंतनगर विवि के छात्रावास विश्वैसरैया में सोमवार की देर शाम को 160 लोगों को रखा गया था। मंगलवार सुबह कोविड केयर सेंटर से बाहर सभी लोग भोजन लेने को पहुंचे लेकिन भोजन आपूर्तिकर्ता ने खाना खत्म होने की बात कही। इससे आक्रोशित लोग नारेबाजी करते हुए कोविड केयर सेंटर के गेट पर धरने पर बैठ गये। जिससे पुलिस व प्रशासन के हाथ पांव फूल गए। आनन-फानन में पहुंचे अधिकारियों व पुलिस ने बमुश्किल इन लोगों को शांत कराया। इन लोगों का कहना था कि जिला प्रशासन यदि उनको सुविधाएं नहीं दे सकता है तो उन्हें घरों में ही आइसोलेट कर देना चाहिए। छात्रावास को कोविड सेंटर बनाकर मात्र खानापूर्ति की गई है। यहां कॉमन टॉयलेट हैं, जिनसे संक्रमण फैलने का खतरा अधिक है। जिला नोडल अधिकारी हरेंद्र मलिक ने बताया कि पहले दिन अपेक्षा से अधिक संक्रमित यहां पहुंच गये थे उन्हें नाश्ता मिलने में थोड़ा विलम्ब हो गया। फिलहाल सभी के लिये भोजन की व्यवस्था करा दी गई है। मौके पर फोर्स के साथ पहुंचे पंतनगर थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि भोजन और व्यवस्थाओं को लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी। लोगों को समझाकर उनके लिए भोजन की उचित व्यवस्था कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस अफसर पर छात्र से मारपीट और सिगरेट से दागने के आरोप
Next: एटीएम कार्ड एक्टिवेट करके के नाम पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री से 94 हजार 789 रुपये की ठगी

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.