Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना किट पर पूर्व सीएम की फोटो लगी होने के कारण नहीं मिल पा रही मरीजों को समय पर दवा
  • देहरादून

कोरोना किट पर पूर्व सीएम की फोटो लगी होने के कारण नहीं मिल पा रही मरीजों को समय पर दवा

RNS INDIA NEWS 23/04/2021
default featured image

देहरादून। कोरोना के केस बढऩे के बाद जहां स्वास्थ्य विभाग बिल्कुल लचर नजर आ रहा है। अफसर जनता के फोन उठाने को तैयार नहीं है। लेकिन सरकार के प्रचार को लेकर कितने संजीदा है, इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि कोरोना किट पर पूर्व सीएम का फोटो था, जिसे कर्मचारियों द्वारा बदलवाया गया। लेकिन इससे मरीजों तक दो दो दिन में किट पहुंच रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग पर इसका जरा भी फर्क नहीं पड़ता। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के फोटो लगी कोरोना किट का फोटो वायरल हुआ। इसके बाद उसके ऊपर चस्पा सीएम तीरथ सिंह रावत का फोटो भी वायरल हुआ। बताया गया कि यह फोटो सीएमओ कार्यालय में कर्मचारियों को बदलने के लिए लगाया गया है। ताकि वर्तमान सीएम का प्रचार हो सके। इस स्टीकर बदलने में लोगों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। दो से तीन दिन में लोगों तक किट पहुंच रही है। जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता गीता बिष्ट ने कहा कि फोटो के चक्कर में ये लापरवाही कोविड-19 के होम आइसोलेशन मरीजों पर भारी पड़ रही है। कहा कि सरकार को किसी भी दवाई किट या अन्य वस्तु पर फोटो नहीं छापनी चाहिए जो भविष्य में उसके लिए ही हानिकारक हो जाए। गीता बिष्ट ने कहा कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों को कई दिनों के बाद ये दवाई किट उपलब्ध कराई जा रही है। इन किटों में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की फोटो के ऊपर स्टिकर लगाकर दिया जा रहा है। शहरी क्षेत्र में किट वितरण के प्रभारी डा. आनंद शुक्ला कहते है कि कुछ पुरानी किट बची होगी, जिन पर पूर्व सीएम का फोटो छपा होगा। स्टीकर बदलने जैसी बात संज्ञान में नहीं है। नई किट भी आ गई है, जिन्हें बांटा जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फांसी पर लटका मिला युवक का शव
Next: बर्फबारी के चलते एक बार फिर चमोली में टूटा ग्लेशियर।

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.