Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कंटेनर लूट में शामिल हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
  • हरिद्वार

कंटेनर लूट में शामिल हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
default featured image

रुड़की।  लूट में शामिल हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में फरार चल रहे तीसरे बदमाश की गिरफ्तारी को संभावित ठिकानों पर दबिश जारी है। 29 अगस्त को बोध प्रकाश गांव मल्लाहपुर पोस्ट भंदसर बरेली रात के वक्त कंटेनर लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। इस बीच पीछे से बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर कंटेनर को रोक लिया था। चालक कुछ समझ पाता उससे पहले ही तीनों बदमाश बाइक से उतरकर कंटेनर में घुस गए थे। तमंचे से आतंकित कर चालक से लूटपाट की थी। किसी तरह चालक ने कंटेनर से कूदकर अपनी जान बचाई थी। घटना को अंजाम देकर तीनों बदमाश वहां से फरार हो गए थे। चालक ने फोन से पुलिस और मालिक को सूचना दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास की घेराबंदी शुरू कर दी थी। सूचना मिली थी कि नंदा कॉलोनी की ओर बदमाश फरार हो रहे हैं। पुलिस ने तीनों बदमाशों को भट्टे के पास घेर लिया था। पुलिस से खुद को घिरता देख तीनों बदमाश भाग खड़े हुए थे। बदमाशों के पीछे पुलिस ने दौड़ लगाकर गन्ने के खेत से एक बदमाश को धर दबोचा था। जबकि घटना के दिन दो बदमाश वहां से फरार हो गए थे। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर अमर चंद शर्मा ने बताया कि वसीम अहमद निवासी शीतलपुर थाना झबरेड़ा को कंटेनर, बाइक, फोन, सात हजार रुपये और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन हिस्ट्रीशीटर सिंटू निवासी बहादराबाद और अजय निवासी सहारनपुर की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। हिस्ट्रीशीटर सिंटू की गिरफ्तारी हो चुकी है। सहारनपुर निवासी अजय की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस टीम में एसएसआई दीप कुमार, कांस्टेबल राजेश देवरानी और विनोद चपराना शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर संचालिका से अभद्रता पर 5 के खिलाफ मुकदमा
Next: राशिफल 01 अक्टूबर

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.