Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रोजगार दो या गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने दिया धरना
  • अल्मोड़ा

रोजगार दो या गद्दी छोड़ो कार्यक्रम के तहत अल्मोड़ा में कांग्रेसजनों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 12/09/2020
IMG-20200912-WA0015

अल्मोड़ा। आज अल्मोड़ा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देशानुसार प्रदेश की त्रिवेंद्र सरकार की बेरोजगार युवा विरोधी नीतियों,राज्य में बढ़ती बेरोजगारी व पिछले साढ़े तीन वर्षों में राज्य सरकार के किसी भी विभाग में रिक्त पदों पर नियुक्ति न करने के मुद्दों पर त्रिवेंद्र सरकार रोजगार दो वरना गद्दी छोड़ दो कार्यक्रम के तहत आज प्रात: 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पं० गोविन्द बल्लभ पन्त पार्क अल्मोड़ा में धरना दिया गया। धरने को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय ने कहा कि केन्द्र एवम् राज्य की भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने में पूरी तरह से विफल साबित रही है।पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि विगत साढ़े तीन वर्षों से जबसे भाजपा सरकार सत्ता में काबिज हुई है तबसे युवावर्ग स्वयं को ठगा हुआ सा महसूस कर रहा है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लगातार बढ़ती जा रही बेरोजगारी को देखते हुए बड़ा अफसोस होता है कि आज युवा वर्ग पढ़ लिख कर भी नौकरी में नहीं लग पा रहा है क्योंकि प्रदेश सरकार के द्वारा नौकरियों की विज्ञप्ति तक प्रकाशित नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागों में नौकरियों के पद तक प्रदेश सरकार द्वारा नहीं निकाले जा रहे हैं। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने रोजगार दो या गद्दी छोड़ो के जमकर नारे लगाये।

कांग्रेस का 12 को रोजगार दो या गद्दी छोड़ो अभियान

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष पीताम्बर पान्डेय, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रदेश ध्वजवाहक संजय दुर्गापाल, यूथ जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, पारितोष जोशी, लीला जोशी, दीपा साह, राधा बिष्ट, गीता मेहरा, सिकन्दर पवार, जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक, विनोद वैष्णव, जिला सचिव दीपांशु पान्डेय, हर्ष कनवाल, शरद साह, राजेन्द्र बोरा, अशोक ग्वासीकोटी, महेश चन्द्र, अम्बीराम, राबिन भन्डारी, अमित बिष्ट, सुरेश परदेशी, कृष्णा लटवाल, कार्तिक साह, आमिर सिद्दिकी, सुमित कुमार, सूरज सिंह, आर्शीवाद गोस्वामी, हीरा सिंह बिष्ट सहित दर्जनों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।धरने का संचालन नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रौतैला ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ढुंगाधारा में चलाया स्वच्छता अभियान
Next: पुष्पांजलि रियलमस एंड इंफ्राटेक प्रा. लि. के खिलाफ 60 शिकायतें दर्ज

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.