Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस नेता ने कराया पत्नी पर केस दर्ज
  • हरिद्वार

कांग्रेस नेता ने कराया पत्नी पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
default featured image

हरिद्वार। हरीश रावत की सरकार में ओएसडी रहे कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने अपनी पत्नी ज्योतिषाचार्य सपना श्री के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता की पत्नी ने घर में आकर हंगामा किया और उनके दो बेटों के साथ मारपीट कर धक्कामुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के बाद सपना श्री के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जबकि इससे पुलिस ने सपना श्री की शिकायत पर कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम शर्मा और उनके दो बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते नवंबर माह में कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम शर्मा और उनकी पत्नी सपना श्री के बीच विवाद हुआ था। सपना श्री ने कनखल बंगाली रोड स्थित फ्लैट में पहुंचकर हंगामा किया था। महिला ने अपने पति पुरुषोत्तम शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाये थे। महिला का आरोप था कि कांग्रेसी नेता ने अपने दो बेटों अभिमन्यू और देवांश के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। कनखल पुलिस ने सपना श्री की शिकायत पर कांग्रेसी नेता और उनके दो बेटों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। दो दिन बाद कांग्रेसी नेता पुरुषोत्तम शर्मा ने अपनी पत्नी सपना श्री के खिलाफ शिकायत की है। कांग्रेसी नेता का आरोप है कि सपना श्री को घर में आईं और मारपीट की। बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने कांग्रेसी नेता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी थी। जांच के बाद पुलिस ने सपना श्री पुत्री अरुण गर्ग निवासी विक्रांत होटल विष्णु घाट हरिद्वार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि एसओ इंस्पेक्टर कमल कुमार लुंटी ने की है।
100 दिन की जांच के बाद केस- कांगेसी नेता ने नवंबर माह में अपनी पत्नी के खिलाफ शिकायत की थी। 100 दिन तक चली जांच के बाद सोमवार को पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने की नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से भेंट
Next: बैंक में नौकरी लगाने का झांसा देकर युवती से छेड़छाड़

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.