Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने की पुलिस लाइन घटनाक्रम की जांच की मांग
  • देहरादून

कांग्रेस ने की पुलिस लाइन घटनाक्रम की जांच की मांग

RNS INDIA NEWS 11/12/2024
default featured image

दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस ने बुधवार को पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंप पुलिस लाइन में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। घटना को साजिश करार देते हुए दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस संगठन उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी दीपम सेठ को सौंपे ज्ञापन में कहा कि चार दिसंबर को कांग्रेस के सचिवालय घेराव के दौरान पुलिस नेताओं, कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन लेकर आई। हमेशा से ऐसा ही होता आया है। उस दौरान पुलिस लाइन में अन्य कोई मौजूद नहीं रहता था, सिवाय पुलिस और कांग्रेसियों के। इस बार पुलिस ने ये जानकारी होने के बावजूद कि पुलिस लाइन में मीडिया कर्मियों का कार्यक्रम चल रहा है, कांग्रेसियों को पुलिस लाइन लाया गया। कहा कि मीडिया कर्मियों को कांग्रेसियों के आने और कांग्रेसियों को मीडिया कर्मियों के कार्यक्रम की कोई पूर्व सूचना नहीं थी। इस गलतफहमी में मीडिया कर्मियों को लगा कि कांग्रेसी उनका विरोध करने आए हैं। इसी गलतफहमी में ये घटना हुई, इसके लिए सीधे तौर पर पुलिस अधिकारी जिम्मेदार हैं। कहा कि ये घटना सिर्फ लापरवाही तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें जानबूझ कर किए गए किसी षडयंत्र से भी इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि कांग्रेसियों को पुलिस लाइन लाने के बाद मौके पर न कोई पुलिस अधिकारी और न ही पुलिस कर्मचारी मौजूद रहा। पुलिस को मौके पर मौजूद रहना चाहिए था। इसके साथ ही पुलिस को किसी दूसरे स्थान पर लाने का इंतजाम करना चाहिए था। ऐसे में दोषी पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ज्ञापन देने वालों में महामंत्री नवीन जोशी, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओएनजीसी चौक पर हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जेपी रिसर्च इंस्टीट्यूट ने अपनी रिपोर्ट पुलिस और परिवहन विभाग को सौंपी
Next: भाऊवाला में खनन पट्टे में काम कर रहे बच्चों का बाल आयोग ने लिया संज्ञान

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सहिष्णुता और सेवाभाव पैदा करती है हिंदुत्व की भावना: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.