Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस मलिन बस्तियों के हक के लिए निकालेगी न्याय यात्रा
  • देहरादून

कांग्रेस मलिन बस्तियों के हक के लिए निकालेगी न्याय यात्रा

RNS INDIA NEWS 23/10/2024
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड की साढ़े पांच सौ से ज्यादा मलिन बस्तियों के मुद्दे पर कांग्रेस ने न्याय यात्रा निकालने का ऐलान किया है। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना की अगुवाई में कांवली के शास्त्रीनगर खाले में लोग धरने पर बैठे। कहा कि अब अध्यादेश से काम नहीं चलेगा और बस्तियों को पूरा मालिकाना हक देने की बात होगी। धरने में बस्तियों के लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धस्माना ने कहा कि अध्यादेश मलिन बस्तियों के मुद्दे का हल नहीं है। आरोप लगाया कि सरकार मलिन बस्तियों के टूटने का डर बनाए रखना चाहती है। ताकि वह भाजपा को मतदान करें। भाजपा वोटों की सौदेबाजी कर रही है। कांग्रेस को यह मंजूर नहीं। उत्तराखंड मलिन बस्ती विकास परिषद कांग्रेस के साथ मालिकाना हक़ की लड़ाई लड़ेगी। दीपावली के बाद देहरादून समेत पूरे प्रदेश में न्याय यात्रा शुरू की जाएगी। अंत में मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। शास्त्रीनगर खाले में आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष आयोजित धरने में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि मलिन बस्तियों के लोग भाजपा की चालाकी और धोखे को पूरी तरह से समझ गए हैं। मलिन बस्तियों को नियमित कर मालिकाना हक़ देने का साहस सिर्फ कांग्रेस ही दिखा सकती है। संचालन करते हुए श्रम कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल ने कहा कि मलिन बस्तियों के ऊपर जब भी कोई खतरा मंडराता है तब कांग्रेस और धस्माना आकर खड़े होते हैं। जब भी पहले ऐसा हुआ, कांग्रेस बस्तियों के पक्ष में खड़ी हुई। धरने को प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जगदीश धीमान, निवर्तमान पार्षद संगीता गुप्ता, इलियास अंसारी, मुकीम अहमद, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, महानगर उपाध्यक्ष अवधेश कथिरिया, ब्लॉक अध्यक्ष विक्रांत राठी, प्रमोद गुप्ता, जितेंद्र तनेजा, सुशीला शर्मा, मगन सिंह पुंडीर, संजय भारती, राम कुमार थपलियाल, शुभम सैनी, इजहार, सुल्तान, अंजू भारती, अनिता दास, गुड्डी, विमलेश, उर्मिला, राजेंद्र राज, नईम समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आश्रम में आग लगने से मची अफरा तफरी
Next: जीबी पंत संस्थान के वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.