Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • लेनदेन के विवाद में चौकीदार ने किया ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला
  • ऊधम सिंह नगर

लेनदेन के विवाद में चौकीदार ने किया ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
default featured image

रुद्रपुर। लेनदेन के विवाद में ग्राम चौकीदार ने ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन घायल को लेकर सीएचसी पहुंचे। डॉक्टरों ने गंभीर अवस्था देखते हुए ग्रामीण को रेफर कर दिया है। पुलिस ने आरोपी ग्राम चौकीदार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोविंद नगर निवासी अशोक मिस्त्री ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके भाई गोविंद नगर निवासी दयाल मिस्त्री को गांव के ही ग्राम चौकीदार जोतू सील से मजदूरी का लगभग पच्चीस सौ रुपये लेना था। बुधवार को जोतू सील ने दयाल मिस्त्री को फोन कर बकाया मजदूरी देने की बात कहकर गोविंद नगर स्थित मुख्य चौराहे पर बुलाया। वहां पहले से ही धारदार हथियार के साथ घात लगा कर बैठे जोतू सील ने दयाल के पहुंचते ही उस पर पाटल से वार कर दिया। हमले में दयाल के पैर एवं दोनों हाथों पर गंभीर चोटें लगी हैं।
घटनास्थल पर मौजूद महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे दयाल के परिजनों ने घातक हमले की सूचना पुलिस को दी। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज ने घायल को उपचार के लिए सितारगंज भेजा। चिकित्सकों ने दयाल को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। चौकी प्रभारी संजीत कुमार यादव ने बताया कि घायल दयाल के भाई अशोक मिस्त्री की तहरीर पर हमलावर जोतू सील के खिलाफ 323, 324, 506 धारा मे मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्महत्या की कोशिश कर रही विवाहित को बचाया
Next: दो सगे भाइयों पर नाबालिग लडक़ी के अपहरण का मुकदमा दर्ज

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.