Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रों को दिया दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
  • देहरादून

छात्रों को दिया दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 15/10/2022
default featured image

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश द्वारा आयोजित ट्रॉमा सप्ताह के तहत ट्रॉमा रथ शनिवार को क्षेत्र के विभिन्न कॉलेज व स्कूलों में पहुंचा। इसमें ट्रॉमा विशेषज्ञों ने नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। साथ ही छात्रों को सड़क दुर्घटनाओं के दौरान प्राथमिक उपचार और जीवन को बचाने के तौर-तरीकों का प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को एम्स ऋषिकेश का ट्रॉमा रथ आईडीपीएल स्थित केंद्रीय विद्यालय पहुंचा। विद्यालय में एनपीडीए की टीम ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित छात्र-छात्राओं को दुर्घटना के दौरान उपचार की तत्कालिक तकनीक के बारे में विस्तार से समझाया। ट्रॉमा रथ के प्रभारी व एम्स के ट्रॉमा सर्जन डॉ. मधुर उनियाल ने बताया कि दुर्घटना होने की स्थिति में हमें सबसे पहले 108 नंबर पर फोन कर घायल व्यक्ति की जान बचाने का प्रयास करना चाहिए। घायल व्यक्ति को सबसे पहले मौके पर ही प्राथमिक आघात चिकित्सा की जरूरत होती है। बेहोश व्यक्ति को सबसे पहले गंभीर अवस्था से बाहर लाना होता है। साथ ही रूमाल या कोई कपड़ा बांधकर उसके शरीर से बह रहे रक्त को रोकना बहुत जरूरी है ताकि अस्पताल पहुंचने तक अत्यधिक रक्तस्राव की वजह से उसकी जान को ज्यादा जोखिम न हो। शरीर की कोई हड्डी फ्रैक्चर हो जाने की स्थिति में घायल व्यक्ति को किस प्रकार मैनेज किया जाता है। इसके अलावा प्रस्तुत किए गए स्कूल हेल्थ अवेरनेस प्रोग्राम के तहत हेलमेट पहनने के लाभ और इसकी उपयोगिता समझाई गई। सड़क दुर्घटना के दौरान हेलमेट नहीं होने की स्थिति में क्या-क्या नुकसान हो सकता है, इस बारे में भी विद्यार्थियों को बारीकी से जानकारी दी गई।
इस दौरान एम्स के ट्रॉमा रथ ने तहसील क्षेत्र के डीएसबी स्कूल गुमानीवाला, एनडीएस स्कूल श्यामपुर और रेडफोर्ट पब्लिक स्कूल टिहरी विस्थापित क्षेत्र निर्मल बाग में भी जन-जागरुकता के कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मौके पर डॉ. अजय कुमार, डॉ. भास्कर सरकार, ट्रॉमा विभाग के एएनएस महेश देवास्थले, डीएनएस कमलेश बैरवा, शशिकांत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नियम विरुद्ध बन रहे दो व्यावसायिक निर्माण सील
Next: हथियारबंद बदमाशों ने शहरी विकास मंत्री के चचेरे भाई के घर डाली डकैती

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
Transfer tabadla
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों के तबादले, कानून-व्यवस्था पर सख्ती

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अपराध के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कर रही कार्य

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.