Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
  • नैनीताल

छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला

RNS INDIA NEWS 24/11/2022
default featured image

हल्द्वानी। छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित न होने से नाराज छात्रनेताओं ने गुरुवार को एमबीपीजी कॉलेज में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए नैनीताल रोड पर उनका पुतला भी फूंका गया। छात्रनेताओं ने ऐलान किया है कि यदि मांग न मानी गई तो पूरे प्रदेश में सरकार और उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा। एमबीपीजी कॉलेज में प्रदर्शन के दौरान चीफ प्रॉक्टर डॉ. संजय खत्री से भी छात्रनेताओं की जमकर नोंकझोंक हुई। इसके बाद प्राचार्य डॉ. एनएस बनकोटी के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी और उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह को ज्ञापन भेजा गया। जिसमें छात्रनेताओं का कहना है कि बीते दो सालों से कोरोना के कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं कराए गए। अब स्थिति ठीक होने के बावजूद छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया जा रहा है। झूठे आश्वासन देकर उच्चशिक्षा मंत्री छात्रों के आंदोलन समाप्त करवा रहे हैं। प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्रों का नेतृत्व न होने के कारण ही अंकिता हत्याकांड, भर्ती घोटाला, विधानसभा में नियम विरुद्ध भर्ती जैसे शर्मनाक मामले बढ़ रहे हैं। छात्रनेताओं ने कहा कि पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के एक अफसर द्वारा 15 दिनों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित करने का आश्वासन आंदोलित छात्रों को दिया था। मगर, 15 दिन पूरे होने के बावजूद चुनाव कराने के कोई आसार प्रदेश में नजर नहीं आ रहे हैं। मांग उठाई कि अंकिता हत्याकांड, विधानसभा भर्ती, भर्ती घोटाले जैसे मामलों की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए। साथ ही जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित की जानी चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में निहित नेगी, सौरभ कुमार, करन सिंह बिष्ट, गीता कुंवर, दीपक पलड़िया, प्रकाश सम्मल, हर्ष त्रिपाठी, यश कुमार, दक्ष माशीवाल, मदन गौनिया, भरत केशरवानी, कनिका कस्तूरा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया मसूरी में सशक्त उत्तराखंड @25 चिंतन शिविर में प्रतिभाग
Next: उत्तराखंड पुलिस वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग पुलिस प्रथम

Related Post

IMG-20260212-WA0549-1536x1024_11zon
  • नैनीताल

हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई युवक-युवती की हत्या, छह घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
76979221-664e-4be4-9623-889a6124b9f2_1770866854470_1770866858198 (1)_11zon
  • नैनीताल

मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कैंचीधाम बाईपास 15 जून तक यातायात के लिए हर हाल में शुरू करें: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक
  • डीएम अंशुल सिंह ने तड़ागताल को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने पर दिया जोर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.