Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलावटखोरी रोकने को चलेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब
  • ऊधम सिंह नगर

चारधाम यात्रा मार्ग पर मिलावटखोरी रोकने को चलेगी मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब

RNS INDIA NEWS 09/05/2023
18

रुद्रपुर। चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किए जाने की पहल की गई है। इसके लिए रुद्रपुर की राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला से मंगलवार को मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब (सचल खाद्य परीक्षण विश्लेषणशाला) चारधाम यात्रा के लिए रवाना कर दी गई है। इसमें खाद्य और पेय पदार्थ की जांच की पूरी सुविधा है। यह हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली जाएगी। मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के साथ संबधित जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारी समन्वय बनाएंगे और चार धाम यात्रा मार्ग से सैंपलिंग भी की जाएगी। इससे खाद्य और पेय पदार्थों में मिलावट न हो। राज्य खाद्य एवं औषधि विश्लेषणशाला के उपायुक्त आरएस कठायत ने बताया कि यात्रा मार्ग हरिद्वार, ऋषिकेश, गंगोत्री, यमुनोत्री, बद्रीनाथ और केदारनाथ में स्थित कारोबारियों, आम लोगों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार किए जाने की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। मोबाइल वैन से मौके पर दूध, दुग्ध उत्पाद, घी, मसाले, तेल आदि का परीक्षण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालु और आम जनता भी महज पचास रुपये में एक फार्म भरकर मौके पर ही सैंपल देकर खाद्य या पेय पदार्थ की जांच करा सकेंगे। मोबाइल विश्लेषणशाला में सर्विलांस नमूना जांच के लिए कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक मोहित कुमार, वाहन चालक पूरन सिंह गंगोला ड्यूटी में तैनात रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विज्ञान और गणित विषय के शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू
Next: बदले की भावना से काम कर रही प्रदेश सरकार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल
  • जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास
  • अनियितताएं मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालकों से मांगा स्पष्टीकरण
  • नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.