Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • घर के पास ही मिला चार दिन से लापता युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका
  • पिथौरागढ़

घर के पास ही मिला चार दिन से लापता युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
default featured image

पिथौरागढ़। अस्कोट थाना क्षेत्र के अतंर्गत टनकपुर -तवाघाट हाईवे किनारे लगे बैड़ा गांव निवासी चार दिन से लापता युवक गौतम उपाध्याय का शव घर से लगभग सात सौ मीटर दूर बैड़ा नाले में बने गहरे तालाब में मिला है। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से बड़ी मुश्किल से शव को तालाब से बाहर निकाला व पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

बैड़ा गांव निवासी मृतक गौतम उपाध्याय उर्फ गौरव 32 वर्ष पुत्र स्व. प्रकाश चंद्र उपाध्याय 29 नवम्बर को गांव में दूसरे दिन होने वाली शादी की मेहंदी में गया था। रात को मेहंदी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वापस घर को लौटा। रात्रि 11 बजे से वह लापता हो गया। युवक के लापता होने से उसके स्वजन मां और पत्नी परेशान हो गए। स्वजनों ने रात को मेहंदी में शामिल ग्रामीणों ने पूछा तो पता चला कि वह रात्रि 11 बजे घर को चला गया।

स्वजनों ने इसकी सूचना अस्कोट थाने को दी और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। स्वजन और पुलिस उसकी खोजबीन में जुटे रहे, परंतु उसका पता नहीं चल रहा था। मृतक गौतम के पास अपनी जीप थी जिसे चलाकर वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह खुद अपना वाहन चलाता था और दूसरे दिन शादी के लिए भी उसका वाहन बुक था। उसे लोग गौरव नाम से ही जानते थे । संबंधित लोगों से भी उसके बारे में पता लगाया। गुरुवार को खोजबीन के दौरान गौतम का शव घर से लगभग सात सौ मीटर दूर बैड़ा नाले में बने गहरे तालाब में मिला।

थानाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडेय ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा, परंतु जिस स्थान पर शव मिला है उससे हत्या की भी आशंका बनी है। उन्होंने बताया कि मेहंदी के दौरान मृतक का कुछ लोगों के साथ झगड़ा भी हुआ था। जिसे देखते हुए पुलिस जांच में जुट चुकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में उसकी काल डिटेल जुटाकर संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। मृतक के घर पर पत्नी और मां है। मृतक युवक का शव मिलने के बाद से ही दोनों बेहोश हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूध लेने जा रही महिला को गोली मारी, गंभीर
Next: दो मोटर दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

माघ पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.