Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता पहुंच रहे पर्यटक, व्यापारियों के चेहरे खिले
  • देहरादून

चकराता पहुंच रहे पर्यटक, व्यापारियों के चेहरे खिले

RNS INDIA NEWS 22/04/2024
default featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  मैदानी इलाकों में गर्मी तेज होते ही पर्यटकों ने पहाड़ों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। वीकेंड पर पर्यटकों ने चकराता पहुंचकर यहां की सुंदर वादियों का लुत्फ उठाया। शनिवार सुबह से ही पर्यटकों के चकराता आने का सिलसिला शुरू हो गया था। रविवार को अच्छी खासी तादाद में पर्यटक चकराता में नजर आए। पर्यटकों ने यहां के सुंदर नजारों का दीदार कर सुहाने मौसम का आनंद लिया।  पर्यटकों की आमद से क्षेत्र के होटल, रेस्टोरेंट और पर्यटन कारोबार से संबंधित व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। रविवार सुबह पर्यटकों ने टाइगर फाल, देववन, कनासर, मोयला टॉप, सनसेट सनराइज प्वाइंट पहुंचकर प्राकृतिक नजारों का लुत्फ उठाया। कई युवाओं ने ट्रेकिंग का आंनद भी लिया। बड़ी संख्या में पर्यटकों ने चकराता बाजार स्थित स्वयंभू चिंताहरण महादेव मंदिर और एमईएस लाइन स्थित प्राचीन गुरुद्वारे के भी दर्शन किये। चकराता के आसपास गांव के होम स्टे में रुके पर्यटकों ने जौनसार के पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने चकराता बाजार में स्थानीय उत्पादों राजमा, लाल चावल, बुरांस, स्क्वेश, भंगजीरा, जखिया, पहाड़ी लहसुन के साथ ही हाथ से बने ऊनी कपड़ों की भी खरीदारी की। गुरुग्राम में आईटी कंपनी में कार्यरत देवेश अरोड़ा, हिमांशी, दिल्ली के विनती राजपूत, शेफर रसूल, कुरुक्षेत्र के हिमांशु, हरियाणा से मुक्ता, विदुषी आदि का कहना है कि मैदानी क्षेत्र में गर्मी तेज होनी शुरू हो गयी है। लेकिन चकराता का ठंडा मौसम देख वह हैरान हैं। चकराता भीड़भाड़ से दूर सुकून देने वाली जगह है। लेकिन यहां सुविधाओं की कमी है। सरकार को यहां पर्यटकों के लिए मूलभूत व्यवस्थायें करनी चाहिए। पर्यटन सूचना केंद्र, सरकारी पर्यटन आवास गृह के साथ ही सार्वजनिक परिवहन की भी बहुत कमी है। पार्किंग, शौचालय आदि की कमी से पर्यटकों को परेशानी होती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चिट फंड कंपनी के नाम पर हड़पी लाखों की धनराशि
Next: देवभूमि की पांचों लोक सभा सीट भाजपा जीतेगी: खंडूड़ी

Related Post

default featured image
  • देहरादून

केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.