Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चकराता में विकास के नाम पर अब तक सिर्फ घोटाले हुए: नौटियाल
  • देहरादून

चकराता में विकास के नाम पर अब तक सिर्फ घोटाले हुए: नौटियाल

RNS INDIA NEWS 28/01/2022
default featured image

विकासनगर। नामांकन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब प्रत्याशियों से प्रत्येक मतदाता तक अपनी पहुंच बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए प्रत्याशी जगह- जगह चुनाव कार्यालय खोलने के साथ ही घर-घर जाकर जन संपर्क कर रहे हैं।
शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने जौनसार के केंद्र बिंदु साहिया में चुनाव कार्यालय खोलने के साथ ही व्यापारियों और ग्रामीणों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि इस बार चकराता में कमल खिलेगा। इसके बाद जौनसार बावर में पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे। आरोप लगाया कि अभी तक जौनसार बावर में बिना निविदा के ठेके आवंटित किए जाते रहे हैं। धरातल पर कोई भी विकास कार्य नहीं हुए हैं। राज्य गठन के बाद विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ घोटाले हुए हैं। पहाड़ों को खोद कर अवैध खनन को बढ़ावा दिया गया। कहा कि विधायक के बीस साल के मुकाबले उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए अधिक विकास कार्य कराए हैं। कहा कि अब जौनसार बावर में कांग्रेस राज समाप्त हो चुका है। अब जौनसार में विकास की बहार आएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है। सभी कार्यकर्ता एक साथ मिलकर भाजपा की जीत के लिए मेहनत कर रहे हैं। कहा कि टिकट मिलने से पहले सभी कार्यकर्ता दावेदारी करते हैं, टिकट की दावेदारी करने से मतभेद नहीं होते हैं। भाजपा अनुशासित पार्टी है। स्थानीय स्तर के सभी नेता और पार्टी पदाधिकारी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। गांवों में भाजपा की लोकप्रियता और स्वीकार्यता को देखकर कांग्रेस प्रत्याशी को अपनी हार दिखाई देने लगी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बर्फ और पाले में फिसलन से दुपहिया वाहन हो रहे दुर्घटनाग्रस्त
Next: ऑटो मोबाइल एजेंसी से चोरों ने तीन लाख रुपये की नगदी उड़ाई

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्व. रोहित वाणी मेमोरियल क्रिकेट कप पर गोल्डन बॉयज का कब्जा
  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.