Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अमरदीप की हत्या में पत्नी समेत दो पर मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

अमरदीप की हत्या में पत्नी समेत दो पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 09/09/2020
default featured image

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर फोरलेन का निर्माण कर रहे उत्तर प्रदेश सेतु निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर अमरदीप चौहान की हत्या मामले में पत्नी और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, अमरदीप का शव बीती 23 जुलाई को ज्वालापुर स्थित उनके फ्लैट में मिला था। पत्नी ने दावा किया था कि अमरदीप चौहान ने खुदकुशी की है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने मौत को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए थे। इस मामले में अमरदीप चौहान की मां सुमनलता चौहान निवासी ग्वालियर मध्य प्रदेश ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देकर अपनी बहू नीता पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना है कि नीता के भाई का साढू भी आस-पास ही रहता है। दोनों ने मिलकर अमरदीप की हत्या की है। पुलिस ने नीता और एक अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
उत्तरी हरिद्वार से लालतप्पड के बीच फोरलेन निर्माण का कार्य संभाल रहे हाथरस उत्तर प्रदेश निवासी अमरदीप चौहान की 23 जुलाई को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के जूर्स कंट्री के फ्लैट में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अमरदीप यहां हरिद्वार ज्वालापुर जुर्स कंट्री में अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी ने पुलिस को सूचना दी कि अमरदीप चौहान ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही ज्वालापुर पुलिस मौके पर पहुंची तो अमरदीप का शव एक कमरे में पड़ा हुआ था। पूछताछ में पत्नी ने यह दावा किया कि रात में उसका पति से विवाद हुआ था। इसीलिए पति ने आत्महत्या की है, लेकिन चूंकि अमरदीप का शव नीचे फर्श पर पड़ा मिला था।
इसलिए यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को रिपोर्ट मिलने पर सामने आया कि अमरदीप की मौत दम घुटने से हुई है। गले में कुछ निशान भी मिले थे, जिससे पुलिस को शक हो गया कि अमरदीप का गला दबाकर उसकी हत्या की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना के 51 पॉजिटिव केस मिलने से मचा हडक़ंप
Next: बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ 11 सितंबर को शंखनाद करेंगे हरीश रावत

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.