Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • चम्बा : कार सवार 3 युवकों से पकड़ी चरस की खेप, चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार
  • हिमाचल प्रदेश

चम्बा : कार सवार 3 युवकों से पकड़ी चरस की खेप, चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

चम्बा/चुवाड़ी (आरएनएस)।   चम्बा जिले के तहत 2 अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने चरस व चिट्टे के साथ 5 युवकों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पहले मामले में पुलिस ने पठानकोट-चम्बा एनएच पर नाकाबंदी के दौरान कार सवार 3 युवकों से 405 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार करने के बाद मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि पुलिस के एसआईयू सैल की टीम ने मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगुवाई में गोली के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक आल्टो कार को जांच के लिए रोका तो उसमें सवार तीनों युवक घबरा गए। पूछताछ में उनकी पहचान ईशान अली निवासी गांव थली, ध्यान सिंह और दिनेश कुमार निवासी गांव सरूआ के तौर पर की गई है। पुलिस संदेह के आधार पर कार की तलाशी ली तो उसमें से 405 ग्राम चरस बरामद हुई।

प्रीतमनगर में चिट्टे के साथ धरे 2 युवक
उधर, पुलिस थाना चुवाड़ी के तहत 2 युवकों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगामी जांच चल रही है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा के एएसआई सुनील पटियाल की अगुवाई में पुलिस टीम गश्त पर थी। इस दौरान शुक्रवार रात करीब 9 बजे जब द्रमण के प्रीतमनगर में एक सैंट्रो कार की तलाशी ली गई तो उसमें से 11.64 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कांगड़ा जिला के गग्गल निवासी 26 वर्षीय सावन कुमार तथा ठानपुरी निवासी 30 वर्षीय सागर के रूप में हुई है। एसपी अभिषेक यादव ने दोनों मामलों की   पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेबल टेनिस में नैनीताल व ऊधमसिंह नगर के खिलाड़ियों का दबदबा
Next: हिमाचल में चुनाव प्रचार को लेकर प्रियंका वाड्रा पहुंचीं शिमला

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.