Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैफे में युवती से मारपीट, चापड़ से सिर पर वार; सिर में लगे 9 टाँके
  • देहरादून

कैफे में युवती से मारपीट, चापड़ से सिर पर वार; सिर में लगे 9 टाँके

RNS INDIA NEWS 06/02/2026
default featured image

देहरादून (आरएनएस)। चंद्रबनी चौक स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गई युवती पर कुछ युवकों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती के सिर पर चापड़ से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पटेलनगर पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांधीग्राम निवासी पीयूष जोशी ने शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर में बताया गया कि उनकी बहन माही गुरुवार रात करीब आठ बजे अपने दोस्तों के साथ चंद्रबनी चौक स्थित क्रेफ कैफे गई थी। वहां पहले से मौजूद आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु नाम के युवक कथित तौर पर युवती के साथ बदसलूकी करने लगे।

आरोप है कि विरोध करने पर युवकों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने पास रखा चापड़ उठाकर युवती के सिर पर वार कर दिया। हमले में युवती लहूलुहान हो गई। उसे तत्काल दून अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में आठ से नौ टांके लगाए गए।

इंस्पेक्टर पटेलनगर ने बताया कि शिकायत के आधार पर आयुष रावत, सूरज राणा और हिमांशु के खिलाफ हमले से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्र पंचायत बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर मंथन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में ब्राह्मण महासभा, प्रतिबंध की मांग

RNS INDIA NEWS 06/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में भी शुरू होगी सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा, ड्राइवर को मिलेगा स्वामित्व और सुरक्षा

RNS INDIA NEWS 06/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

आवास और शहरी विकास विभाग में सुधार पर केंद्र से 264 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 06/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैफे में युवती से मारपीट, चापड़ से सिर पर वार; सिर में लगे 9 टाँके
  • क्षेत्र पंचायत बैठक में पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा पर मंथन
  • शिक्षा विभाग में वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया लागू नहीं करने को बताया अलोकतांत्रिक
  • जागरूकता चौपाल में सुरक्षा कानूनों और साइबर अपराध पर दी गई जानकारी
  • अपर पुलिस अधीक्षक ने किया थाना सल्ट का वार्षिक निरीक्षण
  • फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ के विरोध में ब्राह्मण महासभा, प्रतिबंध की मांग

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.