Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैबिनेट मंत्री ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के साथ ही रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण
  • ऊधम सिंह नगर

कैबिनेट मंत्री ने किया एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के साथ ही रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 05/11/2022
default featured image

काशीपुर। प्रदेश के परिवहन एवं समाज कल्याण मंत्री चंदन रामदास ने एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के साथ ही रोडवेज बस स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गजरौला इंटर कॉलेज में भवन का लोकार्पण कर जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार की पहली प्राथमिकता पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। शनिवार को ग्राम महेशपुरा पहुंचे कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने रोडवेज बस स्टेशन सहित अन्य भवनों का निरीक्षण किया। गजरौला में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। कहा कि जब से उन्हें विभाग मिला है तब से उन्होंने हर पात्र तक मदद पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि हर पात्र को पेंशन मिल रही है। सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लगातार जनता तक पहुंच रही है। इसके बाद उन्होंने एकलव्य आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्था ठीक नहीं मिलने पर सुधार लाने के निर्देश दिये। वहीं, भाजपा नेता राजेश कुमार ने कहा कि जनता दरबार के माध्यम से कैबिनेट मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। यहां विवेक सक्सेना, राकेश गुप्ता, विमल शर्मा, विकास गुप्ता, उमा जोशी, हेम कांडपाल, मोहन दिवाकर, अमित चौहान, सोनू राठौर, नरेंद्र कुमार रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी मंडी में सांड के हमले में तीन लोग घायल
Next: बाइकों की भिड़ंत में घायल आईटीबीपी जवान की मौत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

फास्ट फूड मार्केट में हुए मामूली विवाद में युवक को चाकू मारा, गंभीर

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.