Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ब्लैकमेलिंग से टूटकर 17 वर्षीय नाबालिग ने की खुदकुशी, आरोपी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
  • राष्ट्रीय

ब्लैकमेलिंग से टूटकर 17 वर्षीय नाबालिग ने की खुदकुशी, आरोपी युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 23/11/2025
default featured image

मुंबई। गोरेगांव में एक नाबालिग लड़की ने मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर अपनी जान दे दी। परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवक संजय राज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार 17 वर्षीय लड़की और संजय राज के बीच दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे गहरी होती गई। आरोप है कि संजय राज नाबालिग की निजी तस्वीरें लीक करने की धमकी देकर लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। मानसिक दबाव बढ़ने पर लड़की डिप्रेशन में चली गई थी।

पुलिस के अनुसार अगस्त में दोनों चेन्नई चले गए थे, लेकिन परिवार ने बेटी को वापस बुला लिया और युवक से दूरी बनाने को कहा। इसके बाद संजय राज ने उसे और परेशान करना शुरू कर दिया। उसने एडिट की हुई तस्वीरों के जरिए बदनामी की धमकी दी और पैसे की मांग की। डर के कारण लड़की घर से पैसे चुराकर उसे देती रही। मामला परिजनों के संज्ञान में आने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

इसी बीच मानसिक तनाव और भय के चलते नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जा सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस पर अब 24 नहीं, 25 नवंबर को रहेगा अवकाश 
Next: राशिफल 24 नवंबर

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.