Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा नेता की गिरफ्तारी को सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा नेता की गिरफ्तारी को सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 04/11/2025
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)। रामनगर की छोई में अल्पसंख्यक वाहन चालक पर हुए हमले के मुख्य आरोपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को सामाजिक संगठनों और ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने मॉब लिंचिंग और हेट स्पीच की बढ़ती घटनाओं पर विरोध जताया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में प्रदर्शनकारियों ने अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में संगठनों ने बताया कि 23 अक्तूबर को हुए इस हमले में वाहन चालक नासिर गंभीर रूप से घायल हुआ था, लेकिन मुख्य आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आरोपी सोशल मीडिया पर हेट स्पीच देकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों के अनुसार पुलिस को हेट स्पीच के मामलों में स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। संगठनों ने सभी आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने, घायल नासिर को 10 लाख रुपये का मुआवजा और नि:शुल्क इलाज देने की मांग की। ज्ञापन की प्रति उच्च न्यायालय नैनीताल सहित अन्य उच्चाधिकारियों को भी भेजी गई। ज्ञापन देने वालों में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के कैलाश, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के शिवदेव सिंह, दिनेश, हरेंद्र सिंह, प्रकाश मेहरा, मुख्तार अहमद, साजिद खान, अजीज खान, सुरेंद्र और रविंदर कौर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई टिहरी में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सीएमओ का घेराव
Next: कीर्तिनगर में अलकनंदा के तेज बहाव में महिला समेत दो लोग बहे

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.