Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनसमस्याओं की अनदेखी करेगा वन विभाग तो होगा आंदोलन: कर्नाटक
  • अल्मोड़ा

जनसमस्याओं की अनदेखी करेगा वन विभाग तो होगा आंदोलन: कर्नाटक

RNS INDIA NEWS 23/04/2023
WhatsApp Image 2023-04-23 at 7.10.10 PM

अल्मोड़ा। आज प्रेस को जारी एक बयान में उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि वन महकमा पूरी तरह बेलगाम हो चुका है। वन विभाग के द्वारा जन समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में लिखित सूचना देने के बाद भी वन विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है। लिखित में वन विभाग को सूचना दी गई थी कि कर्नाटक खोला में कमला तिवारी पत्नी स्वर्गीय प्रयाग दत्त निवासी निकट रोडवेज वर्कशॉप कर्नाटक खोला अल्मोड़ा के घर के ऊपर पोपलर के जीर्ण हो चुके विशाल पेड़ झुके हुए हैं जो कभी भी टूटकर किसी बड़ी दुर्घटना को दावत से सकते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि विभाग ने इस बात को भी मजाक में ले लिया और इस पर कोई भी कार्यवाही करना उचित नहीं समझा। उन्होंने बताया की कुछ दिनों पूर्व यह विशाल पोपलर का पेड़ गिर चुका है और बार बार वन विभाग को सूचित करने के बाद अभी तक वन विभाग का कोई भी कर्मचारी उक्त स्थल पर नहीं पहुंचा है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी नींद से जागे। उन्होंने कहा कि वन विभाग के कर्मचारी ये स्पष्ट रूप से जान लें कि जनता के प्रति उनकी जवाबदेही है जिससे वो बच नहीं सकते। उन्होंने कहा कि यदि वन विभाग की कार्य शैली जनता के प्रति इसी तरह की रही तो उन्हे विवश होकर वन विभाग के खिलाफ व्यापक जन आंदोलन करने को बाध्य होना पड़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर वन विभाग के कर्मचारी स्थल पर नहीं पहुंचे और उक्त गिर चुके पेड़ को यहां से नही उठाया गया एवं अन्य गिरने वाले पेड़ों को हटाने के लिए कार्यवाही नहीं की गई तो वे प्रभागीय वनाधिकारी के कार्यालय में धरना प्रदर्शन को भी बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कंबाइन की चपेट में आने से पति की मौत, पत्नी-भाई घायल
Next: भेलकर्मी ने कार सवार युवकों की कर फि पिटाई, बीच-बचाव में पहुंचे पुलिसकर्मी से की धक्का मुक्की

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.