Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारी बारिश के अलर्ट पर चारधाम जा रहे 300 वाहन वापस लौटाए
  • देहरादून

भारी बारिश के अलर्ट पर चारधाम जा रहे 300 वाहन वापस लौटाए

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
default featured image

ऋषिकेश। मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस अलर्ट हो गए हैं। चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों को सुरक्षा के मद्देनजर रोका जा रहा है। सोमवार को पुलिस ने चारधाम यात्रा पर जा रहे लगभग 300 वाहनों को भद्रकाली और तपोवन चेकपोस्ट से वापस लौटाया। पुलिस ने वाहनों में सवार श्रद्धालुओं को मौसम खुलने तक ऋषिकेश में ही रुकने की सलाह दी है।
भारी बारिश के अलर्ट के चलते मुनिकीरेती पुलिस लगातार दूसरे दिन सोमवार को सुबह 6 बजे से गंगोत्री जाने वाले वाहनों को भद्रकाली चेकपोस्ट और बदरीनाथ, केदारनाथ जाने वाले यात्रियों को रोकने के लिए तपोवन स्थित चेकपोस्ट पर मोर्चा संभाले रही। चेक पोस्ट पर मुस्तैद पुलिस कर्मचारी रोक के बावजूद चारधाम यात्रा पर जा रहे वाहनों को वापस लौटाते रहे। मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि भद्रकाली और तपोवन चेकपोस्ट से करीब 300 वाहन वापस लौटाए। इनमें टैक्सी, कार और बसें शामिल रहीं। उन्होंने बताया कि मौसम साफ होने तक तीर्थयात्रियों को ऋषिकेश में ही रुकने की सलाह दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में विश्व खाद्य दिवस का आयोजन
Next: 20 अक्टूबर वाल्मीकि जयंती पर अल्मोड़ा नगर में ट्रैफिक रूट में परिवर्तन

Related Post

default featured image
  • देहरादून

धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.