Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार हुआ मोटेरा स्टेडियम
  • खेल
  • राष्ट्रीय

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच के लिए तैयार हुआ मोटेरा स्टेडियम

RNS INDIA NEWS 22/02/2021
default featured image

नई दिल्ली, 22 फरवरी (आरएनएस)। अब मेलबर्न नहीं,मोटेरा विश्व का नंबर वन बन गया है। दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम, अहमदाबाद के साबरमती में स्थित,मोटेरा स्टेडियम भारत और इंग्लैंड के बीच तिसरे टेस्ट मैच के लिए नई सजावट और नवीनतम सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की विशेष उपस्थिति में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। राज्य सहित पूरे देश में उत्सव का माहौल बनेगा ।
अहमदाबाद का सरदार पटेल मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला है, जिसमें 1.10 लाख लोगों की बैठने की क्षमता है। वर्तमान में मेलबर्नदुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है। इसमें एक साथ में 90,000 लोग बैठ सकते हैं। गुजरात में निर्मित दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के बाद,अब राज्य क्रिकेट में दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम का रिकॉर्ड स्थापित करने जा रहा है।अनुमानित रु. 800 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित,इस स्टेडियम की सुंदरता अदभूत है। स्टेडियम का निर्माण लार्सन एंड टर्बो (एलएंडटी) कंपनी द्वारा किया गया है,जिसने 5 वर्षों की बहुत कम अवधि में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में 3 कॉर्पोरेट बॉक्स, ओलंपिक स्तर का स्विमिंग पूल, इनडोर अकादमी, एथलीटों के लिए चार ड्रेसिंग रूम,फूड कोर्ट और जीसीए क्लब हाउस भी शामिल किया गया हैं।
स्टेडियम में छह लाल और पांच काली मिट्टी की कुल 11 पिचें तैयार की गई हैं। मुख्य और अभ्यास पिचों के लिए दोनों मिट्टी का उपयोग करने वाला यह पहला स्टेडियम है। बारिश की स्थिति में, पिच को केवल 30 मिनट में सुखाया जा सकता है। अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट से वातावरण गर्म नहीं होगा और दर्शकों के साथ-साथ क्रिकेटरों को भी आराम मिलेगा। इस स्टेडियम की एक अभिनव विशेषता यह है कि 9 मीटर की ऊँचाई पर 360 डिग्री पोडियम कोनकोर्स दर्शकों की आवाजाही को सरल बनाती है, साथ ही यह किसी भी स्टैंड से दर्शकों को एक समान दृश्य प्रदान करता है। जिन कॉरपोरेट बॉक्स को डिजाइन किया गया है, उनमें प्रत्येक की बैठने की क्षमता 25 है। 150टन का एयर-कूलिंग टॉवर स्टेडियम का क्लोझ ईन हिस्सा वातानुकूलित बनाए रखेंगे। दोनों टीमों के खिलाडिय़ों की आवश्यकता के अनुसार विशाल ड्रेसिंग रूम बनाए हैं। दोनों टीमों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक जिम स्थापित किए गए हैं। खिलाड़ी और वीआईपी प्रवेश द्वार के पास एक विशेष लोंज बनाया गया है।स्टेडियम में ऑटोग्राफ गैलरी में अब तक खेले गए आईपीएल और विश्व कप मैचों की टीमों के खिलाडिय़ों का ऑटोग्राफ्ड बैट कलेक्शन आकर्षण का केंद्र है। विश्व प्रसिद्ध क्रिकेटरों की तस्वीरों वाला हॉल ऑफ फ़ेम स्टेडियम का एक नजराना बना है। जब 2016 में इसे स्टेडियम को ध्वस्त किया गया तो मोटेरा स्टेडियम में 54,000 दर्शकों की क्षमता थी। नए क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास जनवरी, 2018 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा एक नए और अत्याधुनिक और पूरी तरह से सुसज्जित स्टेडियम के निर्माण के लिए किया गया था। दो साल के थोड़े ही समय में पूरा हुआ यह स्टेडियम गुजरात की यशकलगी में एक और पंख बन रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुप्रीम कोर्ट ने अमेजन की याचिका पर फ्यूचर रिटेल और अन्य को भेजा नोटिस
Next: बस स्टैंड में बनेगा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, रोडवेज खुरपिया शिफ्ट होगा

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.