Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भैरव सेना के जिलाध्यक्ष और बेटे को जान से मारने की धमकी
  • हरिद्वार

भैरव सेना के जिलाध्यक्ष और बेटे को जान से मारने की धमकी

RNS INDIA NEWS 09/05/2023
rns featured image new

हरिद्वार। भैरव सेना संगठन के जिला अध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा को दो अलग-अलग धमकी भरे पत्र भेजकर उन्हें और उनके बेटे की हत्या कर देने की धमकी दी गई है। भैरव सेना संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी कुंदन सिंह राणा से मुलाकात कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेने की मांग उठाई है। ज्वालापुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कच्चे मांस की अवैध दुकानों को लेकर भैरव सेना संगठन मुखर है। संगठन की मांग पर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में कार्रवाई की मांग को लेकर कमेटी गठित की हुई है। गठित की गई कमेटी अपने कार्य में जुटी है। कोतवाली प्रभारी ज्वालापुर कुंदन सिंह राणा से मिले संगठन के जिलाध्यक्ष चरणजीत सिंह पाहवा ने जानकारी दी कि पांच मई को उसके घर के बाहर एक पत्र फेंका गया था। पत्र में उसे पांवधोई में एक दुकान और पांच लाख की रकम देने की पेशकश की गई थी और मांस की दुकानों का विरोध न करने की बात लिखी थी। धमकी दी थी कि विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी जाएगी।
इस पत्र को मिले एक दिन ही बीता था कि सात मई को फिर से एक पत्र मिला। पत्र में उसे और उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। पत्र में पूर्व काबीना मंत्री के संरक्षण का हवाला देते हुए धमकी की बात लिखी है। संगठन के नेता ने पुलिस को चेताया कि यदि 72 घंटे के अंदर आरोपियों को चिन्हित कर कार्रवाई नहीं की जाती है तो कोतवाली के मुख्य द्वार पर धरना शुरू किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में विक्की चौहान, बख्शी चौहान, मोहित सैनी, लव चौहान, अनिल सैनी, मुकेश गुप्ता, अमरीश गोयल, मुकेश जैन, राजा सरदार, सुनील कुमार, पारस चौहान, सागर चौहान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी तरीके से क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग कर 80 हजार उड़ाए
Next: अल्मोड़ा: नवजात की मौत पर स्वास्थ्य मंत्री ने दिये जांच के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.