Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीच सड़क पर कर डाली बोरिंग, नगर निगम ने जब्त कर दी मशीनें
  • देहरादून

बीच सड़क पर कर डाली बोरिंग, नगर निगम ने जब्त कर दी मशीनें

RNS INDIA NEWS 24/04/2024
default featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)। नगर निगम क्षेत्र में एक स्थानीय नेता के भाई ने बीच सड़क पर मशीनरी लगवाकर बोरिंग का काम शुरू करवा दिया।  इतना ही नहीं सड़क की खुदाई कर कई फीट अंदर तक बोरिंग के पाइप भी डाल दिए।  इसी बीच किसी ने इसकी शिकायत नगर निगम को कर दी।  शिकायत मिलते ही निगम की टीम मौके पर पहुंची और अवैध रूप से चल रही मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया।  वहीं, नगर निगम के अधिकारी बोरिंग लगाने वाले शख्स के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, बुधवार की सुबह ऋषिकेश नगर निगम के अधिकारियों को एक सूचना मिली थी।  जिसमें बताया गया कि नगर निगम के ठीक सामने वाली गली में बिना परमिशन के एक शख्स मशीनों को लगाकर बोरिंग लगाने का काम कर रहा है।  सूचना के आधार पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि दो भारी भरकम मशीन गली में खड़ी है, जो लगातार जमीन में ड्रिल कर अवैध रूप से बोरिंग लगाने के लिए खुदाई कर रही है।
वहीं, पूछताछ करने पर मशीन चला रहे मजदूर और मौके पर काम करवा रहे शख्स सरकारी जमीन पर बोरिंग लगाने की कोई परमिशन के बारे में सही जवाब नहीं दे पाए।  इसके बाद नगर निगम की टीम ने दोनों मशीनों को बंद करवा दिया।  जिसके बाद दोनों मशीनों को कब्जे में लेकर नगर निगम लाया गया।  वहीं, अब ऋषिकेश नगर निगम की आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
“नगर निगम ने मशीनों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया है।  फिलहाल, बोरिंग लगाने का निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है।  मामले में जल्दी ही बोरिंग लगवाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार करवाई नगर निगम की टीम करेगी। ” – रमेश रावत, सहायक नगर आयुक्त ऋषिकेश

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे पर लटका मिला युवती का शव
Next: सीएम धामी के वार पर करन माहरा ने किया पलटवार

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.