Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आगे आए संत समाज व हिन्दू जनमानस: बिष्णु प्रसाद बराल
  • हरिद्वार

नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने के लिए आगे आए संत समाज व हिन्दू जनमानस: बिष्णु प्रसाद बराल

RNS INDIA NEWS 29/04/2021
default featured image

हिन्दू राष्ट्र घोषित कर धर्मांतरण पर रोक लगाए नेपाल सरकार: स्वामी प्रबोधानंद गिरी

हरिद्वार। नेपाल को पुन: हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मुहिम चला रहे नेपाल हिन्दूराष्ट्र पुन: स्थापना मंच के संस्थापक अध्यक्ष इंजीनियर बिष्णु प्रसाद बराल ने भारत के संत समाज व आम हिन्दू जनमानस से समर्थन दिए जाने की मांग की है। प्रेमनगर आश्रम के समीप एक होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए इंजीनियर बिष्णु प्रसाद बराल ने बताया कि प्राचीन काल से नेपाल को देवभूमि तथा हिंदू राष्ट्र के तौर पर जाना जाता था। नेपाल में माता सीता, गौतम बुद्ध, मुक्ति नाथ जैसी दैविक विभूतियों का जन्म नेपाल में हुआ। अत्यन्त पवित्र माना जाने वाला सालीग्राम पत्थर नेपाल मे गण्डकी नदी में ही पाया जाता है। देवी देवताओं की जन्म स्थली हिंदू राष्ट्र नेपाल को वहां के नेताओं ने षडय़ंत्र और धन बल से धर्मनिरपेक्ष देश के रूप में कब परिवर्तित कर दिया। नेपाल की जनता को इसका पता ही नहीं चला। हिन्दू राष्ट्र से धर्म निरपेक्ष राष्ट्र बनाए जाने के बाद नेपाल मे धर्म परिवर्तन तेजी से बढ़ा है। जिससे बहुसंख्यक हिन्दुओं की संख्या में तेजी से गिरावट आ रही है। अब एक नए षडय़ंत्र के तहत नेपाल की संसद में एमसीसी बिल (मिलेनियम चैलेंज कॉरपोरेशन बिल) लाया जा रहा है। जिसके पारित होने के बाद नेपाल क्रिश्चयन स्टेट के रूप में परिवर्तित हो जाएगा। जो कि नेपाल के हिन्दुओं के लिए बेहद कष्टदायक होगा। नेपाल सरकार व वहां के सभी राजनैतिक दल इसमें शामिल हैं। संविधान के खिलाफ काम करते हुए स्कूलों में बच्चों को बाईबिल दी जा रही है। जिसे रोकने के लिए स्कूल प्रबंधन कुछ नहीं कर पा रहे हैं। बिष्णु प्रसाद बराल ने कहा कि धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने के लिए नेपाल को पुन: हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए भारत के संत समाज व आम जनमानस को आगे आकर नेपाल को पुन: हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मुहिम का समर्थन करते हुए मदद करनी होगी। साथ ही धर्म परिवर्तन के विरोध में आवाज उठानी होगी। संत समाज व हिन्दू जनमानस को सहयोग इसमें बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरी सहित सभी तेरह अखाड़ों से वे संपर्क कर समर्थन की गुहार लगा चुके हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष सहित सभी अखाड़ों के श्रीमहंतों ने उन्हें समर्थन पत्र भी प्रदान किए हैं। अखाड़ों को नेपाल में रह रहे अपने संतों को नेपाल को हिंदू राष्ट्र के समर्थन में आवाज उठाने के लिए कहना चाहिए। साथ ही भारत सरकार के समक्ष भी इस मामले को उठाना चाहिए। बिष्णु प्रसाद बराल ने कहा कि नेपाल के सभी संत महापुरूषों को भी दलगत भावना से ऊपर उठकर नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित कराने में सहयोग करना चाहिए। इसी में प्राचीन हिंदू राष्ट्र नेपाल के आम जनमानस की भलाई है। नेपाल को पुन: हिन्दू राष्ट्र घोषित किए जाने का समर्थन करते हुए हिन्दू रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महामण्डलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी महाराज ने कहा कि संत समाज व सभी हिंदू संगठन नेपाल को आज भी हिन्दू राष्ट्र ही मानते है। सनातन संस्कृति को नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे विश्वव्यापी षडय़ंत्र के तहत नेपाल को धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित किया गया है। स्वामी प्रबोधानंद गिरी ने कहा कि नेपाल सरकार तत्काल सार्वजनिक रूप से नेपाल को दोबारा हिन्दू राष्ट्र घोषित करे। हिन्दुओं का संरक्षण संवद्र्धन करे तथा धर्म परिवर्तन पर कड़ाई से रोक लगाए। उन्होंने कहा कि यदि नेपाल सरकार जल्द से जल्द नेपाल को हिन्दू राष्ट्र घोषित नहीं करती है तो हिन्दू रक्षा सेना नेपाल कूच करेगी और बड़े स्तर पर आंदोलन करेगी। इस दौरान बल बहादुर, राम यादव, आरोही राणा आदि भी मौजूद रहे।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देसी तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
Next: पुलिसकर्मी युवक की बाइक लेकर फरार

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.