Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बैंक परीक्षा के दौरान तीन मुन्नाभाई गिरफ्तार, एक फरार
  • हरिद्वार

बैंक परीक्षा के दौरान तीन मुन्नाभाई गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 11/09/2022
default featured image

रुड़की।  दूसरों की जगह परीक्षा देने आए तीन मुन्ना भाइयों को समय रहते पकड़ लिया गया। एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। भगवानपुर के एक शिक्षण संस्थान में शनिवार शाम को बैंक की परीक्षा चल रही थी। इस बीच तीन युवक दूसरों की जगह परीक्षा देने के लिए आए थे, तीनों के कागजों की जांच की गई तो वे पकड़ में आए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशनपुर जमालपुर गांव में स्थित आरसीपी कॉलेज में शनिवार शाम बैंक की परीक्षा आयोजित की गई थी। तीनों युवक दूसरों के स्थान पर फर्जी आधार कार्ड, प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने पहुंचे जहां कागजों की जांच करने पर तीनों पकड़ में आ गए। शिक्षण संस्थान के पर्यवेक्षक रोहित कुमार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निशांत निवासी गुजरातियान ऊधमसिंह नगर, रवि निवासी रामपुर पट्टी खेकड़ा बागपत, योगेश निवासी बी-14 नई बस्ती कोतवाली बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि विशाल निवासी काशीपुर ऊधमसिंह नगर मौके से भागने में कामयाब हो गया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि पर्यवेक्षक की तहरीर पर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगलौर पुलिस ने कच्ची, देसी और अंग्रेजी शराब के साथ 17 पकड़े
Next: बच्चा चोरी की झूठी अफवाह पर उत्तराखंड पुलिस अलर्ट

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग

RNS INDIA NEWS 13/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.