Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • सीडीओ ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोका
  • बागेश्वर

सीडीओ ने किया कार्यालयों का निरीक्षण, ड्यूटी से नदारद कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोका

RNS INDIA NEWS 02/05/2023
rns featured image new

बागेश्वर। लंबे समय से मिल रही कर्मचारियों के अनुपस्थित मिलने की शिकायत पर सीडीओ ने कई कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें लोगों की शिकायत सही मिली। उन्हें कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि विभाग और सरकार की छवि खराब करने वाले कर्मचारी अपनी कार्यशैली आज से ही बदल लें।
मंगलवार को सीडीओ संजय सिंह ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के साथ जिला बाल संरक्षण कार्यालय, फायर स्टेशन, बाल कल्याण समिति और किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय पहुंचे। उन्हें जिला बाल संरक्षण कार्यालय में जिला परिवीक्षा अधिकारी संतोष जोशी और लेखाकार मनोज तिरूवा उपस्थिति लगाने के पश्चात कार्यालय में अनुपस्थित थे। बाल संरक्षण अधिकारी शंकर गोस्वामी दो दिन से अनुपस्थित पाए गए। वहीं, कार्यालय तैनात भावना शाह निरीक्षण के दौरान सोफे पर सोती हुई मिलीं। बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड कार्यालय के निरीक्षण दौरान तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सीडीओ ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को अनुपस्थित कर्मचारियों के एक दिन का वेतन रोकने की आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा अधिकारी और कर्मचारी के बिना अवकाश लिए अनुपस्थित रहना खेदजनक है, इससे जहां विभाग औरसरकार की छबि खराब होती है। वहीं, जनता के कार्यों में भी विलंब होता है। सभी अधिकारी, कर्मचारी समयानुसार कार्यालय में उपस्थित होने एवं छोड़ना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा जो भी अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालय में समयानुसार उपस्थित नहीं पाए जाएंगे। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पॉड टैक्सी के विरोध में व्यापारियों ने की खड़खड़ी में बैठक
Next: घर का नक्शा पास कराने के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन प्रणाली लागू

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

डीएम पांडे ने की मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा, लंबित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों के तबादले पर संघर्ष वाहिनी का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

भारी बारिश के चलते बागेश्वर में 01 जुलाई को कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.