Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अवैध सम्बन्ध के शक में पड़ोसी पर किया धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव को आए परिजनों को भी किया घायल
  • अल्मोड़ा

अवैध सम्बन्ध के शक में पड़ोसी पर किया धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव को आए परिजनों को भी किया घायल

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
default featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के ताकुला विकासखंड के एक गाँव में एक व्यक्ति ने 3 लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। मामला सोमेश्वर तहसील का है जहाँ एक प्रधानपति ने पत्नी से प्रेम-प्रसंग के शक में पड़ोसी की गर्दन पर बड्याट (बड़ी दराती) से वार कर दिये। बचाव में आयी उसकी पत्नी और मां पर भी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जहाँ से आनन-फानन में दोनों घायलों को पीएचसी (प्राइमरी हेल्थ सेंटर) ताकुला लाया गया जहां से अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया लेकिन हालत गंभीर होने से किशन राम को हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रधानपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ताकुला ब्लॉक के एक गांव के निवासी किशन राम अपनी मां पनुली देवी व पत्नी विमला देवी के साथ सुबह करीब सात बजे घर के आंगन में बैठे थे। आरोप है कि तभी गांव की प्रधान का पति लक्ष्मण राम बड्याट लेकर आया और उसने बड्याट से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिये। इस दौरान अचानक हुए हमले से किशन राम ने खुद के साथ मां व पत्नी को बचाने के प्रयास किया लेकिन प्रधानपति ने उसकी गर्दन व सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिए।
धारदार हथियार के वार से किशन की गर्दन काफी गहराई तक कट गई। खून बहने से वह सिर पर दोबारा चोट लगने के बाद किशन अपने आंगन में गिर पड़ा। बेटे को बचाने मां पनुली देवी व विमला देवी पहुंची तो हमलावर ने उन पर भी हमला कर दिया। दोनों के सिर पर गंभीर चोटें पहुंची। थोड़ी देर बाद आरोपी फरार हो गया। आनन-फानन में उन्हें अल्मोड़ा ले जाया गया लेकिन किशन राम की हालत गंभीर होने से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। किशन राम की मां पनुली देवी का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। वहीं पत्नी के सिर पर भी गंभीर चोटें आयी हैं।

 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के पूर्व अध्यक्ष एस एस कलेर के पुत्र के असामयिक निधन पर आप अल्मोड़ा ने जताया शोक
Next: आइपीएल मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में पार्षद पति सहित दोगिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

बोर्ड परीक्षाओं को पारदर्शी एवं नकलविहीन बनाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

शिक्षा संकाय में साप्ताहिक सामुदायिक कार्यशाला का आयोजन

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.