Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • एटीएम बदलकर खाते से उड़ाई 2 लाख से अधिक की नकदी
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

एटीएम बदलकर खाते से उड़ाई 2 लाख से अधिक की नकदी

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
default featured image

आरएनएस सोलन(मानपुरा) :

पुलिस थाना मानपुरा के तहत एटीएम बदलकर लाखों रूपये की नकदी पर हाथ साफ करने का मामला सामने आया है। मानपुरा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के बाद धारा 420 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में जसपाल सिंह पुत्र बलबंत सिंह निवासी गांव रायसर पटियाला, जिला बरनाला पंजाब ने बताया कि वह शाहपुर के एक उद्योग में काम करता है। इसका बैंक खाता एसबीआई की बरनाला पंजाब ब्रांच में है। बीती 19 अगस्त को यह मानपुरा में आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम में अपनी सैलरी चैक करने गया था। जब इसने एटीएम मशीन में कार्ड डाला तो मशीन ने कार्ड उठाया नहीं। उसी समय करीबन 11 बजे उसी एटीएम में एक लडक़ा आया जिसकी उम्र 25-26 साल के करीब थी जो कि एटीएम के अंदर इसके पीछे ही खड़ा था। तभी लडक़े ने इसके कहा कि लाओ कार्ड दो मैं चैक करता हूं। जब लडक़े ने कार्ड मशीन में डाला तो मशीन ने फिर कार्ड उठाया नहीं। तभी लडक़े ने इसको कार्ड वापस कर दिया और बोलने लगा कि आप बार-बार कार्ड को प्रयोग मत करो यह कार्ड ब्लॉक हो जाएगा। जब लड़के ने इसका कार्ड वापस किया तो लड़के के हाथ में भी एक कार्ड था। जिसके बाद 16  सितंबर को अपने घर बरनाला गया और इसने बैंक में फार्म भरकर पैसे निकलवाने चाहे। लेकिन बैंक वालों ने इसका जबाब दिया कि आपके खाते में पैसे नहीं है। जब इसने बैंक से स्टेटमेंट निकाली तो इसको पता चला कि 19 अगस्त को ही इसके खाते से 2 लाख 32 हजार 658 रूपये इसके खाते से निकाल लिए गए। जब इसने एटीएम चैक किया तो इसे पता चला कि जो कार्ड लड़के ने इसे वापस किया था वह कार्ड इसका नहीं है। 19 अगस्त को मानपुरा के एटीएम में ही इसका कार्ड बदलकर उस लड़के ने इसके खाते से लाखों रूपये निकाल लिए।
डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 7 नए केस
Next: अर्की उप निर्वाचन के सम्बन्ध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे परिसर में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम
  • उद्यानकर्मियों के लिए सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली पर एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित
  • पांच करोड़ से अधिक बकाया पर भू-संपत्ति नीलाम होगी
  • समर्थ पोर्टल भर्ती में देरी पर छात्रों का प्रदर्शन, सेंटर में ताला लगाया
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर वृद्ध महिला की पेंशन स्वीकृत, प्रशासन ने मौके पर पूरी की प्रक्रिया
  • मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.