Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • 3 दिवसीय हड़ताल पर गयी प्रदेशभर की आशा हेल्थ वर्कर्स
  • उत्तराखंड

3 दिवसीय हड़ताल पर गयी प्रदेशभर की आशा हेल्थ वर्कर्स

RNS INDIA NEWS 07/08/2020
09 (3)

हल्द्वानी। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन तीन दिन की हड़ताल पर चली गयी हैं। प्रदेशभर में जारी आंदोलन में आशा वर्कर सरकार के खिलाफ जमकर गरजीं।शुक्रवार को महिला अस्पताल हल्द्वानी में धरना-प्रदर्शन व पूर्ण कार्य बहिष्कार किया गया। इस अवसर पर यूनियन प्रदेश महामंत्री कैलाश पांडेय ने कहा कि आशाओं को मातृ-शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए नियुक्त किया गया था लेकिन उसके बाद आशाओं पर विभिन्न सर्वे और काम का बोझ लगातार बढ़ाया गया है। दिक्कत यह है कि काम तो आशाओं से लिया जाता है किंतु उसका भुगतान नहीं किया जाता। यानी आशाओं को सरकार ने मुफ्त का कार्यकर्ता समझ लिया है। हल्द्वानी नगर अध्यक्ष रिंकी जोशी ने कहा कि आशाओं के सवालों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करना तो दूर रहा सरकार आशाओं के ज्ञापनों का जवाब तक देना जरूरी नहीं समझती है। लगातार एमरजेंसी ड्यूटी कर रही आशाओं के प्रति सरकार का इस तरह का रवैया अफसोसजनक है। तीन दिवसीय हड़ताल में शामिल होते हुए उपजिलाधिकारी हल्द्वानी के माध्यम से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर 11 सूत्रीय मांग की गई। जिसमें आशा वर्करों को सरकारी सेवक का दर्जा और न्यूनतम 21 हजार वेतन लागू करने, जब तक मासिक वेतन और कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता तब तक आशाओं को भी अन्य स्कीम वर्कर्स की तरह मासिक मानदेय फिक्स किया जाय। देय मासिक राशि और सभी मदों का बकाया सहित अद्यतन भुगतान, आशाओं के विविध भुगतानों में नीचले स्तर पर व्याप्त भ्रष्टाचार व कमीशनखोरी पर लगाम लगाने की मांग की। इन मांगों को लेकर तीन दिवसीय राष्ट्रीय हड़ताल में विभिन्न आशा यूनियनें संयुक्त रूप से पूरे राज्य में कार्यबहिष्कार व धरना-प्रदर्शन कर रही हैं। यूनियन ने चेतावनी दी कि यदि इन मांगों पर तत्काल कार्यवाही नहीं की गई तो हमें पूरे राज्य में अन्य आशा यूनियनों के साथ मिलकर उग्र अनिश्चिकालीन बहिष्कार व आंदोलनात्मक कार्यवाही को बाध्य होना पड़ेगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी। धरने में रिंकी जोशी, रीना बाला, शांति शर्मा, प्रीति रावत,रेशमा, उमा दरमवाल, यशोदा बोरा, मिथिलेश, मुमताज, चम्पा मंडोला, भगवती, बीना जोशी, गंगा तिवारी, कमरुन्निशा, चम्पा मेहरा, कमला कंडारी,गीता थापा, पूनम बोरा, निशा, ममता,शाइस्ता, शकुंतला,मीनू, अनिता सक्सेना, जानकी थापा, प्रियंका, सलमा, प्रभा, शाहीन, दीपा पाण्डे, सायमा सिद्दीकी, सुनीता देवी, गंगा आर्य, अंजना, सावित्री, विमला पाण्डे, शिव कुमारी आदि बड़ी संख्या में आशा वर्कर्स मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक भीम लाल आर्य अपने 3 समर्थकों के साथ गिरफ्तार
Next: बी.एस.एन.एल. के खिलाफ आपदा एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग की

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने किया श्रमिक प्रशिक्षण पोर्टल का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बजट 2026-27 से देश और राज्यों के विकास को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर
  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.