Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • अरविंद केजरीवाल पहुंचे हल्द्वानी, बेरोजगारी भत्ते सहित की ये घोषणाएं
  • नैनीताल

अरविंद केजरीवाल पहुंचे हल्द्वानी, बेरोजगारी भत्ते सहित की ये घोषणाएं

RNS INDIA NEWS 19/09/2021
IMG-20210919-WA0046.jpg

हल्द्वानी। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज तिरंगा संकल्प यात्रा में भाग लेने  हल्द्वानी पहुंंचे जहां उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए बड़े ऐलान किए। केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड को बने हुए 21 साल हो गए लेकिन इन पार्टियों ने उत्तराखंड को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहाड़ लूट लिए, नदियां लूट लींं। इस दुर्दशा को ठीक करने के हम 21 महीने का प्लान बना रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहला बिंदु हमने आपके सामने रखा था कि लोग बिजली के बिल से परेशान हैं, किसान बिजली के बिल से परेशान हैं। जैसे दिल्ली में हमने करके दिखाया, वैसे ही उत्तराखंड में 24 घंटे मुफ्त बिजली देंगे, पुराने बिल माफ करेंगे, किसानों के मुफ्त बिजली देंगे। उन्होंने आगे कहा कि मैं नेता नहीं हूं, हमें तो राजनीति करनी नहीं आती,  ये हमारी कमज़ोरी है।

उन्होंने कहां की मैं देवभूमि के युवाओं के दर्द पर बात करने आया हूँ। देवभूमि के युवाओं का दर्द कोई देख नहीं रहा है। यहां युवाओं में बहुत ऊर्जा है। यहां के युवाओं के लिए आज तक कोई नीति नहीं बनी है। युवा अवसरों की तलाश में पलायन कर रहा है। उन्होंने कहा कि कोई घर छोड़ना नहीं चाहता है। उत्तराखंड पलायन प्रदेश बन गया है। युवा दुखी है। हर युवा को रोजगार चाहिए।

उत्तराखंड की सबसे बड़ी समस्या पलायन पर कहा कि हम प्लान बना रहे है कि कैसे खेती, सड़कों, और रोजगार मुहैया कराया जाए। पलायन कर चुके लोगों को यदि वापस आना चाहते है तो उनके लिए नीति बनाई जाएगी और साथ ही युवाओं के लिए अलग से मंत्रालय बनाया जायेगा। रोजगार और पलायन मंत्रालय। उन्होंने कहा कि हम कोरी घोषणाएं नहीं करते। हमने दिल्ली में करके दिखाया है और उत्तराखंड में भी करके दिखाएंगे।

अरविंद केजरीवाल ने की 6 घोषणाएं

  • आप की सरकार बनने के बाद उत्तराखंड के युवा को रोजगार उपलब्ध कराएंगे।
  • रोजगार न मिलने तक हर परिवार से एक युवा को 5 हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
  • सरकारी और प्राइवेट संस्थानों में 80 प्रतिशत युवाओं को दिए जाएंगे।
  • आप सरकार बनने के बाद एक लाख नौकरियां निकाली जाएंगी‌।
  • उत्तराखंड के बच्चों के लिए जॉब पोर्टल तैयार करेंगे।
  •  उत्तराखंड में रोजगार और पलायन मंत्रालय बनाया जाएगा।
शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीटीकेआईटी में उपनल के माध्यम से तृतीय श्रेणी में बाहरी युवती की नियुक्ति रद्द करने को दिया धरना
Next: 420 ग्राम चरस के साथ एक किशोर संरक्षण में लिया गया

Related Post

IMG-20260212-WA0549-1536x1024_11zon
  • नैनीताल

हल्द्वानी डबल मर्डर का खुलासा: छेड़छाड़ के विरोध पर हुई युवक-युवती की हत्या, छह घंटे में चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
76979221-664e-4be4-9623-889a6124b9f2_1770866854470_1770866858198 (1)_11zon
  • नैनीताल

मंडी परिसर में डबल मर्डर से दहशत: युवक-युवती के सिर पत्थर से कुचले, लहूलुहान हालत में मिले शव

RNS INDIA NEWS 12/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कैंचीधाम बाईपास 15 जून तक यातायात के लिए हर हाल में शुरू करें: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.