Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा के इस 22 वर्षीय युवक की साइकिल यात्रा की हर ओर हो रही है चर्चा
  • अल्मोड़ा

उत्तराखण्ड: अल्मोड़ा के इस 22 वर्षीय युवक की साइकिल यात्रा की हर ओर हो रही है चर्चा

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
default featured image

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड राज्य से पहली बार अकेले साईकिल से 29 दिन में अल्मोड़ा से लेह लद्दाख के खरढुंगला पास 5439 मी0 (18000 फिट) की ऊॅचाई पर पहुॅच कर कीर्तिमान स्थापित किया है। यह कीर्तिमान अल्मोड़ा के 22 वर्षीय युवक साइकिलिस्ट अजय सिंह ने स्थापित किया। जिलाधिकारी अल्मोड़ा की प्रेरणा से अजय अपने मुकाम तक पहुॅचे हैं।
अजय ने बताया कि उन्होंने अल्मोड़ा से नैनीताल, काशीपुर, हरिद्वार, देहरादून, हिमाचल होते हुए चण्डीगढ़ से होशियारपुर होते हुए श्रीनगर पहुॅचे यहॉ से जोजिला पास 11649 फीट, खरदुंगला 18000 फीट, नामिकाला 121118 फीट, लाचुंगला पास 16616, नकीला पास 15347 फीट, बारालाछला पास 4850 मीटर बेहद दुर्गम और बर्फीले चट्टानों में अपने अभियान के तहत पहुॅचे। इसमें अधिकांश क्षेत्र चीन के बार्डर को छूते हैं।

साईकिलिस्ट अजय ने बताया कि यात्रा आरम्भ करते समय उनके पास केवल 15,000.00 रू0 थे लेकिन अन्य साधन न होने के बाद भी उन्होंने भूख-प्यास और अन्य कठिनाईयों की परवाह किये बगैर अपनी यात्रा जारी रखी। उन्होंने बताया कि तब वे बहुत परेशान हो गये जब उनके पास केवल 350.00 रू0 ही शेष रह गये तो उन्होंने पैंगोंग लेक से सर्चू तक पॉच दिन मैगी, पानी पीकर अपनी यात्रा जारी रखी फिर डिप्रिंग में एक टैक्सी चालक ने उनकी 500.00 रूपये की मदद की। अल्मोड़ा पहुॅंचकर अजय ने अपनी यात्र मुकाम पूरा करने पर सभी चोटियों के चित्रों को फ्रेम कर अपर जिलाधिकारी सी0एस0 मर्तोलिया को भेंट की। उन्होंने जिलाधिकारी वन्दना से भेंट की और 15 अगस्त को अल्मोड़ा शहर में साईकिल रैली निकालने सम्बन्धी वार्ता की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वाइन फ्लू के चलते सूअरों का मारने का अभियान शुरू
Next: अल्मोड़ा: कुमाऊँ क्षेत्र के लघु उद्यमी जुड़ेंगे अमेज़ॉन ऑनलाइन मार्केटप्लस से, एक दिवसीय पार्टनरशिप कार्यशाला आयोजित

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या
  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • भाजपा नेता पर जबरन वृद्धा की फसल जोतने का आरोप
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.