
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल अल्मोड़ा में तकनीकी खराबी के कारण कुछ दिनों से बंद पड़ी डिजिटल एक्स-रे मशीन को मरम्मत के बाद फिर से चालू कर दिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एच. सी. गड़कोटी ने बताया कि आवश्यक तकनीकी कार्य पूरा कर लिया गया है और 6 दिसंबर से डिजिटल एक्स-रे सेवा पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित हो रही है। डॉ. गड़कोटी ने कहा कि मशीन के पुन: शुरू होने से एक्स-रे से संबंधित सभी परीक्षण अब नियमित रूप से किए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन लगातार यह सुनिश्चित कर रहा है कि तकनीकी सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए। अस्पताल प्रशासन ने जनसाधारण से अपील की है कि वे एक्स-रे से जुड़ी अपनी जांच अब पूर्ववत जिला अस्पताल में ही करा सकते हैं, जहां सभी सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध हैं।

