Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जेल में एसटीएफ की छापेमारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जेल में एसटीएफ की छापेमारी

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
default featured image

अल्मोड़ा। ड्रग्स तस्करी को लेकर उत्तराखंड एसटीएफ ने अल्मोड़ा जेल में छापेमारी की, साथ ही अपराधियों के जेल से संचालित होने वाले 6 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है. इस दौरान अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ की टीम ने अल्मोड़ा, कोटद्वार, बडोवाला, ऋषिकेश, बरेली, शाहजहांपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान लाखों का ड्रग्स भी बरामद किया गया है।

सर्च ऑपरेशन में अल्मोड़ा जेल के अंदर से मोबाइल, ईयरफोन और सिम कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। इस दौरान एक आरोपी ने टॉयलेट में अपना मोबाइल फेंक दिया। एसटीएफ के मुताबिक उस फोन में कई ड्रग तस्करों के नंबर और अन्य जानकारियां थीं।

जानकारी के अनुसार जेल में बंद आजीवन कारावास काट रहा कैदी महिपाल सिंह और एक अन्य कैदी अंकित के पास से मोबाइल फोन, एयर फोन, एक सिम और करीब 24 हजार नगदी बरामद की गई। यह लोग जेल में बैठकर मोबाइल के जरिए चरस, गांजे का धंधा चला रहे थे। अंकित बिष्ट कुछ समय पहले चरस के एक मामले में पकड़ा गया था और उसे अल्मोड़ा जेल में रखा गया था। जेल में ही उसकी कुख्यात बदमाश महिपाल से मुलाकात हुई। दोनों मिलकर चरस के धंधे को अंजाम दे रहे थे। अचानक हुई एसटीएफ की कार्रवाई के बाद जेल में बंद अन्य कैदियों समेत अधिकारियों और बंदी रक्षकों में हड़कंप मच गया।

इधर बीते माह चार अक्तूबर को भी एसटीएफ की छापेमारी के दौरान कुख्यात अपराधी के बैरक से मोबाइल तीन मोबाइल और डेढ़ लाख से अधिक की नगदी बरामद की थी। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रों और शिक्षकों के साथ पूरे शिक्षा विभाग का रिपोर्ट कार्ड तैयार होगा
Next: सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए लालू प्रसाद यादव, अब 30 नवंबर को होगी सुनवाई

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 17.55.04
  • अल्मोड़ा

पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.