Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: डॉ० प्रभाकर जोशी “शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23” के लिए चयनित
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: डॉ० प्रभाकर जोशी “शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23” के लिए चयनित

RNS INDIA NEWS 03/03/2023
Prabhakar Joshi

अल्मोड़ा। शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा से अग्रणी रहे अल्मोड़ा जिले को एक बार फिर से गौरवान्वित होने का अवसर प्राप्त हुआ है। अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक में स्थित राoइoकाo स्यालीधार में प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत डॉo प्रभाकर जोशी को शिक्षा क्षेत्र के प्रतिष्ठित “शैलेश मटियानी शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2022-23” के लिए चयनित किया गया है।
डॉ० प्रभाकर जोशी को विगत वर्ष राज्य में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान से भी नवाजा जा चुका है। डॉ० जोशी राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2020 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं तथा नवाचारी शिक्षा में अभिनव प्रयोगों हेतु जाने जाते हैं।
मूल रूप से ग्राम चौड़ा (सोमेश्वर) के स्थाई निवासी डॉo जोशी वर्तमान में अल्मोड़ा नगर के रानीधारा मोहल्ले में रहते हैं।
आप विगत कई वर्षों से विभिन्न छात्र केंद्रित वैज्ञानिक शैक्षिक गतिविधियों में स्वयं व विद्यार्थियों सहित कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। विगत वर्षों में आप अल्मोड़ा जिले के विभिन्न शिक्षकों को विज्ञान विषय के अतिरिक्त आई०सी०टी० प्रशिक्षण दे चुके हैं। राष्ट्रीय आई०सी०टी० अवार्ड 2015, 2017 व 2020 में एन०सी०ई०आर०टी० में प्रदेश का नेतृत्व कर चुके हैं।
कुमाऊँ विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में डॉक्टरेट डॉ० जोशी ने वर्ष 2003 में केंद्रीय विद्यालय, रानीखेत से अपनी अध्यापन यात्रा आरम्भ की। वर्ष 2016 तक आपने लमगड़ा विकासखंड के दुर्गम श्रेणी विद्यालय रा०इ०का० कनरा में 13 वर्ष अपनी सेवाएं दी। एक बेहतरीन मार्गदर्शक शिक्षक के रूप में राष्ट्रीय विज्ञान संगोष्ठी, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान प्रदर्शनी आदि कई प्रतियोगिताओं में आपके मार्गदर्शन में कई छात्र छात्राओं द्वारा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सफलतापूर्वक प्रतिभाग किया जा चुका है। राष्ट्रीय स्तर पर आपके कई शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं। स्वयं के प्रयासों से आपके द्वारा विद्यालय में कई भौतिक संसाधन, पुस्तकें आदि उपलब्ध कराए गए हैं। कोरोना संक्रमण काल के समय आपके द्वारा विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफार्मों के माध्यम से किये गए शिक्षण कार्य की विभिन्न मंचों पर सराहना व प्रशंसा की गई। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद डॉ० जोशी ने कहा जिस तीव्र गति से देश के सामाजिक, राजनैतिक व आर्थिक परिदृश्य में बदलाव आ रहा है उसे देखते हुए यह अति आवश्यक हो जाता है कि हम शिक्षक देश की शिक्षा प्रणाली की पृष्ठभूमि, उद्‌देश्य, चुनौतियों व संकट पर गहन अवलोकन कर नवाचारी शैक्षिक परिवर्तनों को शीघ्रातिशीघ्र आत्मसात करने का प्रयास करें।
डॉo प्रभाकर जोशी इन उपलब्धियों का श्रेय अपने स्व० माता-पिता, अपने समस्त छात्र छात्राओं व समस्त नवाचारी शिक्षक समुदाय को देते हैं।
डॉ० प्रभाकर जोशी की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी हवालबाग पी०एस० जंगपांगी, विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे, समस्त विद्यालय परिवार के शिक्षक कर्मचारियों के अतिरिक्त कई शिक्षाविदों नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, डायट प्रवक्ता डॉ० बी०सी० पांडे, डॉ० गोपाल सिंह गैड़ा, जे०पी० तिवारी, विनोद कुमार राठौर,
राजकीय शिक्षक संघ अल्मोड़ा के विभिन्न पदाधिकारियों, जिले के विभिन्न शिक्षकों आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग ने JE परीक्षा के नकलचियों की सूची की जारी
Next: घर के बाहर शराब पीने का विरोध करने पर महिला को दौड़ाया

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.