Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
  • राष्ट्रीय

अगले 2 दिनों तक होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
Weather

नई दिल्ली (आरएनएस)। चक्रवाती तूफान गुलाब ओडिशा के समुद्र तट से टकराने के बाद कमजोर हो गया है। लेकिन इसका असर ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड से बढ़ते अन्य प्रदेशों तक पहुंच गया है। गुजरात, कोंकण और मराठवाड़ा में भी मध्यम से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में 2 अक्तूबर तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, कोंकण के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग के मुताबिक मध्य महाराष्ट्र, कोंकण में तेज बारिश हो सकती है।
वहीं दिल्ली-एनसीआर में 30 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली एनसीआर में आज हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। आईएमडी ने बताया है कि चक्रवात गुलाब के कारण दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में अधिक्तम तापमान करीब 35 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के पास है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग गुजरात, उत्तरी कोंकण, उत्तर-मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज बारिश की संभावना जताई है। महाराष्ट्र के कई इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। बता दें कि येलो अलर्ट ‘बिजली, तेज हवाओं और गरज के साथ अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश’ का संकेत देता है।
ओडिशा के मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है। इसकी वजह से अगले 24 घंटों के दौरान ओडिशा के उत्तरी तटीय क्षेत्रों में मध्यम वर्षा और कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है। झारखंड और पश्चिम बंगाल से सटे जिलों में भारी से भारी बारिश हो सकती है। मछुआरों को 30 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी जा रही है।
मौसम विभाग के मुताबिक, देश के पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव में, बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी और पश्चिम बंगाल के आसपास के तटीय क्षेत्रों पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है बारिश की प्रबल संभावना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेघालय में भीषण हादसा, नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 6 की मौत
Next: अगले दो विश्व कपों के लिए रोहित शर्मा होने चाहिए कप्तान : सुनील गावस्कर

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

सरकारी कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम्’ अनिवार्य, गृह मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

राहुल गांधी के बयान पर फडणवीस का पलटवार, बोले देश, सेना और शहीदों को बदनाम करने में रुचि

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.