
रुड़की। साइबर ठग ने एक अधिवक्ता की फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को मैसेज कर रकम मांगी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। गंगनहर कोतवाली को अधिवक्ता राव नावेद आलम निवासी सिविल कोर्ट रामनगर ने तहरीर देकर बताया कि बीते शुक्रवार को साइबर ठग ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर परिचितों को मैसेज भेजे। ठग ने कहा कि किसी जरूरी काम के लिए पैसे चाहिए।

