Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आरतोला से जागेश्वर तक रोपवे निर्माण की तैयारी
  • अल्मोड़ा

आरतोला से जागेश्वर तक रोपवे निर्माण की तैयारी

RNS INDIA NEWS 04/08/2024
default featured image

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  जागेश्वर धाम में मास्टर प्लान के काम शुरू हो चुके हैं। कुछ माह पूर्व ही कार्यदायी संस्था ने आरतोला से जागेश्वर धाम तक सड़क को टू लेन करने की कवायद शुरू कर दी थी। इसके तहत विभाग ने टू-लेन सड़क की जद में आने वाले सैकड़ों देवदार पेड़ों पर लाल निशान लगा दिए थे। इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया था। राज्य भर में जागेश्वर धाम के प्राचीन देवदार जंगल को बचाने के लिए अभियान शुरू हो गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल पेड़ों के सर्वे पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए थे। उसके बाद से सड़क चौड़ीकरण का मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। जागेश्वर धाम में देवदार पेड़ों को बचाने के लिए सरकार यहां पर रोपवे निर्माण की दिशा में काम करने लगी है। इसी को देखते हुए रविवार को ब्रिडकुल के सीजीएम संजीव जैन, डीजीएम गंभीर सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर आकाश भट्ट टीम के साथ जागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बताया कि आरतोला से जागेश्वर धाम तक रोपवे निर्माण की कवायद शुरू हो रही है। इससे पूर्व विशेषज्ञों की टीम रोपवे की फिजिबिलिटी चेक करेगी। फिजिबिलिटी सही पाए जाने पर रोपवे निर्माण की कवायद शुरू कर दी जाएगी।  इस मौके पर लोनिवि के एई हेमंत पाठक, जेई पूरन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में नो एंट्री के चलते चिड़ियापुर सीमा पर भारी वाहनों का जाम लगा
Next: सड़क हादसे में जख्मी व्यक्ति ने तोड़ा दम

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.