Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आपसी सौहार्द से करें केदारनाथ यात्रा का संचालन
  • रुद्रप्रयाग

आपसी सौहार्द से करें केदारनाथ यात्रा का संचालन

RNS INDIA NEWS 25/02/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ यात्रा घोड़ा-खच्चर, डंडी-कंडी कर्मचारी एवं मजदूर संगठन की बैठक में केदारनाथ यात्रा व मजदूरों की समस्याओं पर व्यापक चर्चा की गई साथ ही विभिन्न प्रस्ताव पारित किए गए।
टैक्सी पार्किंग में आयोजित बैठक गोविंद सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि यात्रा काल के दौरान विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आपसी वार्ता एवं सौहार्द से हम सभी यात्रियों को इस धाम में अधिक से अधिक सुविधाएं देकर उनकी यात्रा को सफलता पूर्वक संपंनं करवाने में आना सहयोग प्रदान करेंगे। ताकि विश्वस्तर पर हमारी छवि देवभूमि के अनुरूप बनी रहे। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर जनपद के घोड़े खच्चर मालिकों को लाइसेंस देने, ऊखीमठ ब्लॉक के सभी बेरोजगारों को प्राथमिकता के आधार पर ढाबे, टेंटो व अन्य छोटे-छोटे रोजगार करने के लिए भूमि उपलब्ध कराने, मजदूरों के लिए रैन सेल्टरों, शौचालयों तथा घोड़े खच्चरों के रात्रि पड़ावों के लिए पानी उपलब्ध कराने, केदारनाथ क्षेत्र में आने वाले सभी धार्मिक स्थलों पर मांस व मदिरा की दुकानों को प्रतिबंधित करने, प्रीपेड काउन्टारों की संख्या में वृद्धि करने व अनावश्यक रूप से किसी भी तीर्थ यात्रियों/ वाहनों के रजिस्ट्रेशन के नाम पर जगह-जगह न रोकने, घोड़े खच्चरो की मृत्यु दर कम करने के लिए सन्तुलित आहार (प्रचुर मात्रा में प्रबन्धन) करने, माल वाहक घोड़ों की अनुमानित संख्या तय करके किसी अनुभवी संस्था/ व्यक्तियों या फिर प्रशासन द्वारा स्वयं अनुबंधित करने, घोड़े की जीन पर लगने वाली आरामदायक वाटर प्रुफ रैग्जीन की गद्दियों की व्यवस्था करने पर चर्चा की गई। इस बावत उन्होंने जिलाधिकारी को दस सूत्रीय ज्ञापन भी प्रेषित किया। इस मौके पर मजदूर यूनियन के संरक्षक अवतार सिंह, अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, सचिव मायाराम गोस्वामी, सुभाष रावत, जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी, विनोद राणा समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत की संस्कृति, प्रकृति व पर्यावरण के रुप में मीडिया की भूमिका अहम
Next: पौड़ी पुलिस ने 16 लाख के मोबाइल किए बरामद

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

चारधाम यात्रा: घोड़ा-खच्चरों के संचालन के लिए नई SOP, पीटने और तेज दौड़ाने पर रोक, ये गतिविधियां प्रतिबंधित

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.