Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • आंदोलनरत सभासदों को मिला नारी शक्ति का साथ
  • पिथौरागढ़

आंदोलनरत सभासदों को मिला नारी शक्ति का साथ

RNS INDIA NEWS 02/09/2022
default featured image

पिथौरागढ़। नगरपालिका के आवंटित भवनों में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर धरने पर बैठे सभासदों को भले ही प्रशासन का साथ नहीं मिला हो, लेकिन आम नागरिक सभासदों के समर्थन में सड़क पर उतर आए हैं। स्थानीय महिलाओं ने सभासदों को समर्थन देते हुए धरना दिया और प्रशासन से जांच की मांग की। शुक्रवार को नगरपालिका में सभासदों का धरना 39वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन और नगरपालिका पर अतिक्रमणकारियों को बचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जिपं कार्यालय के समीप (जंजाली मार्केट) और देव सिंह मैदान के समीप आवंटित दुकानों में खुलेआम अवैध निर्माण का कार्य चल रहा है। बावजूद इसके प्रशासन इस मामले में गंभीरता नहीं दिखा रहा है। बाद में कई लोग धरना स्थल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा व्यावसायिक भवनों को अनुबंध की शर्त पर नगरपालिका ने किराए पर दिए हैं। नियम विरुद्ध उन पर अवैध तरीके से निर्माण कराना सरासर गलत है। सभासदों की मांग बिल्कुल जायज है, प्रशासन को मामले में गंभीरता दिखाते हुए सच सामने लाना चाहिए। धरना देने वालो में सभासद कमल कुमार पांडेय, नीरज कुमार, किशन सिंह खड़ायत, रवींद्र सिंह बिष्ट, सरस्वती मखौलिया, भावना नगरकोटी, पूर्व सभासद चंद्रशेखर मखौलिया मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुड़की सेवा ऐप से लीजिए डॉक्टर से समय
Next: राजस्व कर्मी फिर से शुरू करेंगे पुलिस कार्य

Related Post

default featured image
  • पिथौरागढ़

80 प्रतिशत से कम व्यय करने वाले विभागों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • पिथौरागढ़

यूजीसी के नए नियमों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी के आरोप में पूर्व सैनिक पर केस दर्ज
  • लोधिया क्रिकेट मैदान में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • सेकेंड हैंड कार के सौदे में 16 लाख की धोखाधड़ी में मुकदमा
  • पोक्सो मामले में आरोपी गुरुग्राम से गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी आरोपी के कब्जे से बरामद
  • 20 फ़रवरी तक बढ़ाई गई ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की अवधि

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.