Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आज रात से 30 नवम्बर तक देश भर में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक
  • राष्ट्रीय

आज रात से 30 नवम्बर तक देश भर में पटाखों की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
default featured image

प्रदूषण को लेकर एनजीटी का आदेश

नईदिल्ली,09 नवंबर (आरएनएस)। देशभर में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एनजीटी ने बड़ा आदेश दिया है। एनजीटी ने आज रात से 30 नवंबर की रात तक दिल्ली एनसीआर सहित देश के उन शहरों और कस्बों में पटाखों पर पूरी तरह बैन लगा दिया है। जहां पिछले साल नवंबर में हवा की गुणवत्ता खराब रही।
एनजीटी ने कहा कि जिन राज्यों में प्रदूषण की समस्या नहीं है वहां पटाखे बेचने की मंजूरी दी जा सकती है। वहीं जिन शहरों की एयर क्वालिटी बेहद खऱाब है वहां भी बैन रहेगा। सभी प्रकार की आतिशबाजी की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह से बैन रहेगा। एनसीआर में पटाखे 9 नवंबर की मध्यरात्रि से नहीं बेचे जा सकेंगे और इन पर 30 नवंबर की मध्य रात्रि तक बैन रहेगा। 1 दिसंबर को आतिशबाजी पर पाबंदी की समीक्षा की जाएगी।
वहीं देश के सभी शहरों/कस्बों पर भी ये दिशा-निर्देश लागू होंगे, जहां नवंबर के दौरान वायु गुणवत्ता का औसत पिछले साल के उपलब्ध आंकड़ों के मुकाबले ‘खराब’ और इससे ऊपर है। जिन शहरों / कस्बों में वायु की गुणवत्ता मध्यम या उससे नीचे है, वहां केवल ग्रीन पटाखे बेचे जा सकते हैं। पटाखों के इस्तेमाल के लिए समय भी तय किया जाएगा। दीपावली, छठ, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पटाखों की इजाज़त सिर्फ दो घंटे के लिए होगी, ये 2 घंटे रात 8 बजे से 10 बजे तक के लिए तय किए गए हैं। न्यू ईयर और गुरुपर्व पर पटाखों का इस्तेमाल रात 11:55 से 12:30 के बीच किया जा सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में आज मिले 398 कोरोना संक्रमित, जानिए अपने जिले का हाल
Next: राज्य स्थापना दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने दी उत्तराखंड वासियों को बधाई

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.