Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धाजंलि अर्पित
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धाजंलि अर्पित

RNS INDIA NEWS 06/07/2021
default featured image

सोलन ब्‍यूरो / भाविता जोशी
सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल तथा भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर ने आज सोलन जिला के धर्मपुर में प्रखर राष्ट्रवादी एवं जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनकी 120वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि स्वर्गीय डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश में एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का संकल्प लिया था तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संकल्प को साकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डाॅ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के सुदृढ़ राष्ट्र के सपने को पूर्ण कर रहे हैं और इस दिशा में किसानों सहित समाज के सभी वर्गों के हित में उचित निर्णय लिए जा रहे हैं तथा महत्वाकांक्षी योजनाओं को कार्यान्वित किया जा रहा है। डाॅ. सैजल ने कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा को जीवन में अपनाना तथा सदैव राष्ट्रहित में कार्य करना ही डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर ने इस अवसर पर जनसंघ के संस्थापक डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि राष्ट्रवादी विचारधारा से जन-जन को परिचित करवाने में डाॅ. मुखर्जी ने अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश को एक राष्ट्र के रूप में आगे ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि धारा-370 हटाकर प्रधानमंत्री ने वास्तविक अर्थों में भारत को एकता के एकसूत्र में पिरोया है।
राजकुमार चाहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास की भावना के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार किसानांें को सही मायनांे में अन्नदाता मानती है एवं किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानांे को हर वर्ष 6000 रुपए की सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसान हित केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का मूल मंत्र है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कृषक उत्पाद संगठन (एफपीओ) की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं ताकि किसान इससे लाभान्वित हो सकें।
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानांे की आर्थिकी मज़बूत करने के लिए स्वामीनाथन रिपोर्ट की 95 से 98 प्रतिशत संस्तुतियों को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा फसल बीमा योजना के तहत लगभग 90 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान किया गया है।
इस अवसर पर सामूहिक वन्देमातरम का गान किया गया। राजकुमार चाहर एवं डाॅ. सैजल ने हारसिंगार का पौधा रोपा।
इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मान, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री डाॅ. शम्भू कुमार, प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राकेश कुमार बबली, एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, प्रदेश किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष देवेन्द्र ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव सुनील ठाकुर, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष रमेश ठाकुर, भाजपा मण्डल कसौली के अध्यक्ष कपूर सिंह वर्मा, जिला किसान मोर्चा के सुंदरम ठाकुर, अमर सिंह परिहार, संजय ठाकुर, यशपाल ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा कसौली के अध्यक्ष दुरेश ठाकुर, महामंत्री जगदीश ठाकुर एवं बृजलाल ठाकुर, ग्राम पंचायत गुल्हाड़ी की प्रधान कमलेश, भाजयुमो कसौली के अध्यक्ष वरूण शर्मा, भाजपा महिला मोर्चा कसौली मंडल की अध्यक्ष ममता ठाकुर, महामंत्री बिल्लो नेगी, भाजपा तथा भाजयुमो के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारत की अखंडता के लिए अंतिम दम तक लड़ाई लड़ी: भारद्वाज 
Next: अर्की भाजपा ने कुनिहार में ड़ॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Related Post

default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
default featured image
  • मण्‍डी
  • हिमाचल प्रदेश

मंडी में भारी तबाही से जानमाल का नुकसान, अब तक 13 की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.