Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राज्य के बजट में ‘2025 का उत्तराखंड’ के सपने का समावेश होगा: मुख्यमंत्री
  • नैनीताल

राज्य के बजट में ‘2025 का उत्तराखंड’ के सपने का समावेश होगा: मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 17/02/2023
Ukhand CM Dhami

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य के बजट में ‘2025 का उत्तराखंड’ के सपने का समावेश होगा। स्वास्थ्य, रोजगार, पर्यटन, उद्यान, कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता से शामिल किया जाएगा। पीएम मोदी के 2025 तक उत्तराखंड को देश के शीर्ष राज्यों में शामिल करने के सपने को पूरा करने के लिए केन्द्र व राज्य सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है। हल्द्वानी में एक निजी समारोह में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 2025 तक उत्तराखंड को एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित करना है। जिसके लिए सरकार पूरी जिम्मेदारी के साथ काम कर रही है। भाजपा ने गैरसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। गैरसैंण में विधानसभा के साथ ही क्षेत्र के लोगों के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ ही केन्द्र स्तर पर गैरसैंण को रेल की सुविधा से जोड़ने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन दरोगा परीक्षा दोबारा कराने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे अभ्यर्थी
Next: जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाए

Related Post

default featured image
  • नैनीताल

भोजनमाताओं ने सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन मांगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

बजट 2026 में न विजन, न समाधान : यशपाल आर्य

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • नैनीताल

कूड़ा निस्तारण के नैनीताल पालिका को एक करोड़ और मंडी परिषद को चुकाने होंगे 57 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
  • रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार
  • केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा
  • महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक
  • पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, फायरिंग का आरोप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.